बॉलीवुड के मशहूर गायक और संगीतकार अनु मलिक का जन्मदिन 2 नवंबर को होता है। उन्होंने बॉलीवुड की कई फिल्मों ना केवल गाने गाए बल्कि ढेर सारे गाने लिखे और साथ ही संगीत भी दिया है। शानदार संगीत के लिए अनु मलिक को कई पुरस्कारों से भी नवाजा जा चुका है। बतौर संगीताकर अनु मलिक ने अपनी करियर की शुरुआत 80 के दशक में की थी। जन्मदिन के खास मौके पर आज हम आपको उनके कुछ शानदार गानों से रूबरू करवाते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
गाना- जुली जुली
अनु मलिक का ये गाना फिल्म 'जीते हैं शान' से का है। इस गाने को अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती और मंदकनी पर फिल्माया गया है। ये फिल्म 1988 में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
गाना- ये काली काली आंखे
ये सुपरहिट गाना अभिनेता शाहरुख खान और अभिनेत्री काजोल पर फिल्माया गया है। ये गाना साल 1993 में आई फिल्म बाजीगर का है। इस गाने में अनु मलिक के अलावा कुमार सानू ने भी अपनी आवाज दी है।
गाना- ऊंची है बिल्डिंग
ये गाना फिल्म जुड़वा का है। ये फिल्म साल 1997 में आई थी। इस गाने को अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री करिश्मा कपूर पर फिल्माया गया है। इस गाने को बाद में वरुण धवन की फिल्म जुड़वा में भी रीमेक किया गया था।
विज्ञापन
गाना- हमको तुमसे प्यार है
ये गाना साल 1997 में आई फिल्म इश्क का है। इस गाने को अभिनेता आमिर खान, अजय देवगन और श्वेता मेनन पर फिल्माया गया है। इस गाने को अनु मलिक के साथ अभिजीत ने भी गाया है।
विज्ञापन
गाना- जानम समझा करो
इस गाने को अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर पर फिल्माया गया है। ये फिल्म साल 1997 में आई थी। उस वक्त इस गाने ने धूम मचा दी थी।
विज्ञापन
गाना- एक गरम चाय की प्याली हो
ये गाना फिल्म हर दिल जो प्यार करेगा का है। इस गाने को अभिनेता सलमान खान पर फिल्माया गया है। फिल्म हर दिल जो प्यार करेगा साल 2000 में आई थी।
गाना- चकले चकले
इस गाने को अभिनेता अक्षय कुमार पर फिल्माया गया है। ये गाना फिल्म दीवाने हुए पागल का है। ये फिल्म साल 2005 में आई थी। गाने के साथ ही साथ फिल्म को भी दर्शकों का प्यार मिला था।
गाना- गोरी गोरी
इस गाने को अभिनेता शाहरुख खान, जायद खान, सुष्मिता सेन और अमृता राव पर फिल्माया गया है। ये गाना साल 2004 में आई फिल्म मैं हूं ना का है। गानें में सुष्मिता सेन और अमृता राव ने सभी को अपना दीवाना बना दिया था।