हिंदी सिनेमा के ‘सुल्तान’ रहे अभिनेता सलमान खान के बहनोई आयुष शर्मा की फिल्म ‘अंतिम-द फाइनल ट्रुथ’ की कामयाबी पर सट्टा लगाने वाले तमाम लोगों के मुंबई में वारे न्यारे हो गए हैं। फिल्म के बारे में इसकी रिलीज से पहले इस तरह का माहौल यहां मुंबई में बनाया गया कि फिल्म में आयुष शर्मा का तो कोई खास काम नहीं है और पूरी फिल्म सिर्फ सलमान खान के कंधों पर ही टिकी है। और तो और आयुष शर्मा को देश के बड़े मीडिया घरानों से एक खास रणनीति के तहत मिलने ही नहीं दिया गया। फिल्म ‘अंतिम-द फाइनल ट्रुथ’ में आयुष शर्मा के दमदार काम की बात जैसे जैसे दर्शकों के बीच फैल रही है, फिल्म के कलेक्शन पर उसका असर भी दिख रहा है। और, यही वजह है कि सलमान खान के इस फिल्म के लिए चंडीगढ़ का दौरा करने के बाद अब आयुष शर्मा भी अपने प्रशंसकों से मिलने उत्तर भारत के दौरे पर निकलने वाले हैं।