फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘अंतिम’ ने तीन दिन में कमाए 18 करोड़: अब भांजी को लॉन्च करेंगे सलमान, इन बच्चों के भी बने ‘गॉडफादर’

Mon, 29 Nov 2021 03:56 PM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 8
सलमान खान के लॉन्च किए सितारे - फोटो : Instagram
अपने बहनोई आयुष शर्मा को फिल्म ‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ से एक्शन हीरो बना देने वाले अभिनेता और फिल्म निर्माता सलमान खान का पत्ता इस बार बिल्कुल सही पड़ा है। फिल्म ने रिलीज के पहले तीन दिन में ही करीब 18 करोड़ रुपये की कमाई करने के साथ ही न सिर्फ आयुष शर्मा का करियर बचा लिया है बल्कि सलमान खान को भी अपने ही घर की एक और कलाकर को अगले महीने लॉन्च करने का नया हौसला भी दे दिया है। चर्चा है कि आयुष शर्मा की फिल्म ‘अंतिम: द फाइनल ट्रुथ’ का कारोबार संतोषजनक स्तर पर पहुंचते ही सलमान अपनी भांजी की लॉन्चिंग का एलान करने वाले हैं। बहन अलवीरा और दूसरे बहनोई अतुल अग्निहोत्री की बेटी अलीजेह की लॉन्चिंग की ट्रेनिंग सलमान खान की देखरेख में पिछले तीन साल से चलती रही है। आइए जानते हैं अलीजेह के बारे में और सलमान खान के लॉन्च किए उन सितारों के बारे में जो या तो उनके करीबियों के बच्चे हैं..
विज्ञापन

2 of 8
Alizeh Agnihotri - फोटो : Instagram
1. अलीजेह अग्निहोत्री
अलीजेह अग्निहोत्री का वो इंस्टाग्राम पोस्ट तो आपको याद होगा ही जिसे रीपोस्ट करते हुए सलमान खान ने उनका नाम लिखा था अलीजेह अग्निहोत्री खान। अलीजेह को लेकर पहले चर्चा यही थी कि वह निर्माता निर्देशक सूरज बड़जात्या के बेटे अवनीश की डेब्यू फिल्म में बॉबी देओल के बेटे राजवीर के साथ लॉन्च हो सकती हैं, लेकिन सूरज ने अपनी फिल्म ‘ऊंचाई’ के बाद शुरू होने जा रही इस फिल्म के लिए अब दूसरी कोई हीरोइन लेने का फैसला किया है। वहीं, सलमान खान के खेमे से खबर है कि वह अपनी भांजी की लॉन्चिंग अपने जन्मदिन पर कर सकते हैं। अलीजेह की फिल्म के लिए कहानी चुनी जा चुकी है। फिल्म के निर्देशक और हीरो पर भी सलमान की हां हो चुकी है।
विज्ञापन

3 of 8
आयुष शर्मा - फोटो : Social Media
2. आयुष शर्मा
मंडी, हिमाचल प्रदेश के रहने वाले आयुष शर्मा वहां के एक मजबूत सियासी घराने के वारिस हैं। सलमान खान की बहन अर्पिता से साल 2014 में शादी करने के बाद उनकी लॉन्चिंग सलमान खान फिल्म्स की ‘लवयात्री’ में एक रोमांटिक हीरो के तौर पर हुई। इस फिल्म में अभिनेता प्रतीक गांधी भी एक साइड हीरो वाले किरदार में दिखे थे। फिल्म ‘लवयात्री’ के फ्लॉप हो जाने के बाद सलमान ने आयुष की ट्रेनिंग नए सिरे से शुरू कराई और उन्हें बीते हफ्ते रिलीज हुई फिल्म ‘अंतिम द फाइनल ट्रुथ’ में बेहतर पैकेजिंग के साथ पेश किया। आयुष शर्मा की इस फिल्म का उनको लेकर ज्यादा प्रचार प्रसार नहीं हो सका और फिल्म की मार्केटिंग टीम ने भी फिल्म को सलमान खान की फिल्म बताकर ही बेचा। सलमान खान फिल्म्स के नए चेहरों के साथ दिक्कत ये हो रही है कि इस प्रोडक्शन हाउस की मार्केटिंग और पीआर टीम इन नए कलाकारों की ब्रांडिंग, मार्केटिंग और पीआर पर कतई ध्यान नहीं देती है।

4 of 8
प्रनूतन बहल
3. प्रनूतन बहल
फिल्म ‘नोटबुक’ की रिलीज से कुछ अरसा पहले एक दिन लोग तब चौंक गए जब अखबारों और न्यूजपोर्टल्स पर उन्हें बीते जमाने की अभिनेत्री नूतन जैसी एक युवती की तस्वीरें दिखीं। पता चला कि ये नूतन की पोती है और उसे जल्द ही सलमान खान अपनी कंपनी की फिल्म ‘नोटबुक’ से लॉन्च करने वाले हैं। एक कम नामचीन अभिनेता जफर इकबाल के साथ लॉन्च हुईं प्रनूतन ने अपनी पहली ही फिल्म से लोगों को काफी प्रभावित भी किया। वह सलमान खान की बतौर हीरो पहली फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ में विलेन का रोल करने वाले मोहनीश बहल की बेटी हैं।
विज्ञापन

5 of 8
सूरज पंचोली - फोटो : सोशल मीडिया
4. सूरज पंचोली
सलमान खान के करीबी दोस्त रहे आदित्य पंचोली के बेटे सूरज को सलमान खान ने सुपरहिट फिल्म ‘हीरो’ की इसी नाम की रीमेक अपनी कंपनी के बैनर तले बनाकर लॉन्च किया। सूरज पंचोली को लॉन्च करने के लिए खुद सलमान ने इस फिल्म का एक गाना भी गाया और वह सब कुछ किया जिसकी कोई न्यूकमर सिर्फ कल्पना ही कर सकता था। सूरज पंचोली के लुक्स और फिजिक भी हीरो जैसी ही दिखी और लोगों को उनमें काफी संभावनाएं भी आने वाले दिनों की दिखीं। लेकिन, जैसे ही उनके करियर ने टेकऑफ किया, उनकी उड़ान अपने निजी रिश्तों के झंझावातों में फंस गई। अभिनेत्री जिया खान की आत्महत्या में नाम आने के बाद सूरज फिर नहीं उग सका।
विज्ञापन

6 of 8
अथिया शेट्टी - फोटो : Instagram: @suniel.shetty
5. अथिया शेट्टी
अभिनेता सुनील शेट्टी और सलमान खान के बीच पारिवारिक रिश्ते रहे हैं। सलमान खान उनका काफी सम्मान भी करते हैं और सुनील शेट्टी भी खान परिवार के काफी करीबी रहे हैं। सुनील शेट्टी की बेटी अथिया को पहला ब्रेक सलमान खान की कंपनी की फिल्म ‘हीरो’ में सूरज पंचोली के साथ ही मिला था। अथिया को लोगों ने नोटिस भी किया। उनके परवीन बाबी जैसे नैन नक्श ने हिंदी पट्टी के दर्शकों के बीच उन्हें खासी लोकप्रियता दिलाई। लेकिन, सलमान खान फिल्म्स कंपनी की पीआर टीम उनका प्रचार भी ढंग से नहीं कर सकी।
विज्ञापन

7 of 8
सोनाक्षी सिन्हा - फोटो : instagram/aslisona
6. सोनाक्षी सिन्हा
अपने समय के सुपरस्टार शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा को सलमान खान ने अपनी ही फिल्म ‘दबंग’ में लॉन्च किया। सोनाक्षी को इस फिल्म का फायदा मिल सका तो सिर्फ इसलिए कि उन्होंने पहली ही फिल्म से अपनी मार्केटिंग और पीआर टीम सलमान खान फिल्म्स की प्रबंधन टीम से अलग रखी। सोनाक्षी को दर्शकों से काफी दुलार भी मिला और सलमान खान जैसे दबंग सितारे के सामने उनकी कद काठी भी खूब जमी। परदे पर बीते दो दशक की वह इकलौती हीरोइन रहीं जिसकी दमक सलमान की चमक के आगे कभी कमजोर नहीं पड़ी।
विज्ञापन

8 of 8
सई मांजरेकर - फोटो : instagram/saieemmanjrekar
7. सई मांजरेकर
सलमान खान आमतौर पर तो सितारों या रिश्तेदारों के बच्चों को इन सितारों से अपने रिश्तों के चलते ही लॉन्च करते हैं। लेकिन, फिल्म ‘अंतिम- द फाइनल ट्रुथ’ के निर्देशक महेश मांजरेकर की बेटी सई मांजरेकर को उन्होंने उनके पिता की मर्जी के खिलाफ फिल्म ‘दबंग 3’ में लॉन्च कर दिया था। ‘अमर उजाला’ से हुई एक मुलाकात में महेश मांजरेकर ने माना भी था कि ये सई की सही लॉन्चिंग नहीं है। सई जल्द ही एक नई फिल्म ‘मेजर’ में दिखेंगी। उनकी कुछ हिंदी फिल्में भी इन दिनों प्री प्रोडक्शन स्टेज में बताई जाती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें