फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: इंस्टाग्राम पर टाइगर श्रॉफ ने गाया गाना, अर्जुन कपूर ने लिखा- 'बेटा, तुम क्या...'

Wed, 25 Mar 2020 01:25 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
टाइगर श्रॉफ और अर्जुन कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना वायरस के प्रकोप के चलते देश के साथ ही साथ सिनेमा भी थम सा गया है। फिल्मों और बाकी कार्यक्रमों के शूट रुक जाने की वजह से सितारे भी घर में ही कैद हैं और बोर हो रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर ही अंताक्षरी खेलना शुरू कर दिया है। ऐसे में अब टाइगर श्रॉफ भी इस अंताक्षरी का हिस्सा बन गए हैं।
विज्ञापन

2 of 6
टाइगर श्रॉफ - फोटो : अमर उजाला
दरअसल हाल ही में इंस्टाग्राम पर बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे ने टाइगर श्रॉफ को अंताक्षरी चैलेंज दिया। ऐसे में टाइगर ने वीडियो शेयर करते हुए अपनी फिल्म बागी का गाना गाते हुए इस चैलेंज को पूरा किया। टाइगर श्रॉफ ने फिल्म बागी का गाना सब तेरा गाया है।
विज्ञापन

3 of 6
टाइगर श्रॉफ - फोटो : अमर उजाला
टाइगर श्रॉफ के गाना गाते हुए वीडियो को सोशल मीडिया यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। एक तरफ जहा आम फैंस टाइगर के इस टैलेंट की तारीफ करते नहीं थक रहे तो वहीं बॉलीवुड सितारे भी जमकर टाइगर की वाहवाही कर रहे हैं। इस लिस्ट में अनन्या पांडे, अर्जुन कपूर और कृति सेनन का कमेंट टॉप पर है।

4 of 6
Arjun Kapoor - फोटो : Instagram
टाइगर की तारीफ करते हुए अर्जुन ने कमेंट किया, 'बेटा, तुम क्या नहीं कर सकते, टैलेंट का ज्वालामुखी हो तुम।' वहीं कृति सेनन ने कमेंट करते लिखा, ' मैंने क्यों कभी तुमसे पहले गाना सुना, यार तुम बहुत अच्छा गाना गाते हो। तुम्हे तो प्रोफेशनली गाने गाना चाहिए, अब मुझे डर लग रहा है कि चैलेंज लेना चाहिए या नहीं।'
 
विज्ञापन

5 of 6
अनन्या पांडे - फोटो : सोशल मीडिया
अर्जुन और कृति के अलावा अनन्या पांडे ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा, 'ये टाइगी, आखिरकार सभी को पता लग गया कि तुम एक कमाल के सिंगर हो। मैं तुम्हारे इस 500वें टैलेंट का इंतजार कर रही थी।' टाइगर के वीडियो के साथ ही साथ सितारों के कमेंट को भी फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बागी 3 पोस्टर - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
गौरतलब है कि टाइगर श्रॉफ की आखिरी फिल्म 'बागी 3' थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करीब सौ करोड़ रुपये की कमाई भी की थी, लेकिन कोरोना वायरस के चलते सिनेमाघरों को बंद कर दिया गया था। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि कोरोना वायरस की समस्या के सुलझने के बाद फिल्म को फिर से रिलीज किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें