फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weight Loss Transformation: अंशुला कपूर ने वजन घटाने के बाद शेयर की मिरर सेल्फी, फैंस बोले- ये तो फायर है

Fri, 25 Feb 2022 06:37 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
अंशुला कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने शुक्रवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो पोस्ट की है। तस्वीर में अंशुला पहले के मुकाबले काफी पतली दिखाई दे रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पहले और फिर वजन घटाने के बाद की तस्वीर साझा की है। अंशुला ने मिरर सेल्फी शेयर की और एक नोट लिखा कि लोगों को अपने शरीर की तारीफ करनी चाहिए। उन्होंने लिखा, 'अपना मेकअप उतारो, बालों को नीचे आने दो। एक सांस लेते हुए आईने में खुद को देखो,क्योंकि मैं तुम्हें पसंद करती हूं।'
विज्ञापन

2 of 4
अंशुला कपूर - फोटो : Instagram
फैन्स और फॉलोअर्स ने फोटो के कमेंट सेक्शन में दिल वाले इमोजी बनाए और अंशुला के इस बदलाव का समर्थन किया। अभिनेता भख्तियार ईरानी ने भी एक कमेंट किया, 'वाह ये तो फायर है।' इस ट्रांसफॉर्मेशन पर कमेंट करते हुए एक फैन ने लिखा, 'वाह क्या ट्रांसफॉर्मेशन है। आपको स्क्रीन पर देखने का इंतजार है।' एक अन्य ने जोड़ा, 'वाह आपने इतना वजन कम कर लिया है @anshulakapoor अच्छी दिख रही हैं।' 
विज्ञापन

3 of 4
अंशुला कपूर - फोटो : Instagram
हाल ही में, अंशुला की बहनें जान्हवी कपूर और खुशी कपूर ने गुरुवार को दिग्गज स्टार श्रीदेवी की चौथी पुण्यतिथि पर एक तस्वीर साझा की थी। जाह्नवी कपूर ने श्रीदेवी की तस्वीर पर दिल को छू लेने वाला कैप्शन लिखा। खुशी ने भी अपने बचपन की एक तस्वीर पोस्ट की थी। तस्वीर में, वह अपनी मां की गोद में बैठी देखी जा सकती हैं। 
विज्ञापन

4 of 4
अंशुला कपूर
अंशुला कपूर ने इस फोटो पर दिल वाले इमोजी के साथ प्रतिक्रिया दी। अंशुला और अर्जुन फिल्म निर्माता बोनी कपूर की पहली पत्नी मोना कपूर के बच्चे हैं। इसके बाद उन्होंने श्रीदेवी से शादी कर ली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें