फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलाश खेर पर लगा यौन शोषण का तीसरा आरोप, महिला ने कहा- 'फ्लाइट में ही शुरू कर दिया था...'

Mon, 15 Oct 2018 02:21 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
kailash kher - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड में पिछले एक महीने से #MeToo कैंपेन चल रहा है । इसमें कई बड़े एक्टर, सिंगर, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर फंसते नजर आ रहे हैं । पिछले दिनों सिंगर कैलाश खेर पर एक महिला पत्रकार और सिंगर सोना महापात्रा ने यौन शोषण का आरोप लगाया था । अब उनके खिलाफ एक और महिला सामने आई है ।
विज्ञापन

2 of 6
Kailash Kher
वर्षा सिंह धनोआ नाम की एक महिला ने यूट्यूब पर एक वीडियो अपलोड कर अपनी दुख भरी दास्तां बयां की है। यौन शोषण का आरोप लगाने वाली इस महिला ने बताया कि वो कैलाश को अपना गुरु मानती थी। 
विज्ञापन

3 of 6
कैलाश खेर - फोटो : self
'मैनें बरेली में गायन सीखा और एक शो के लिए दुबई गई, जहां बॉलीवुड के कई स्टार्स के अलावा कैलाश खेर भी मौजूद थे। मैं कैलाश खेर से मिली और उन्होंने मेरा नंबर मांगा। मैंने उन्हें नंबर दिया । हम साथ में उसी फ्लाइट से आए जिसमें वो बिजनेस क्लास में और मैं पीछे बैठ कर आई।'

4 of 6
कैलाश खेर
'इस दौरान वो मुझे फोन पर लगातार अजीब-अजीब से मैसेज करते रहे । फिर हम मुंबई आ गए और एक दिन उन्होंने मुझे मैसेज कर के कहा कि मुझे तुमसे प्यार करना है। ये सुनकर मुझे काफी बुरा लगा । उस दिन के बाद से ना मैं कैलाश खेर से कभी मिली और ना कभी बात की।'
 

 
विज्ञापन

5 of 6
कैलाश खेर
अपनी बातचीत के दौरान वर्षा ने एक दोस्त के साथ हुई घटना का भी जिक्र किया । उन्होंने बताया कि एक इवेंट के दौरान कैलाश खेर मेरी दोस्त के पीछे-पीछे उसके कमरे तक पहुंच गए । उनके हाथ में शराब का गिलास था । ये सब देख उनकी दोस्त घबरा गई और वहां से निकल गई । 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कैलाश खेर
अपने दूसरे सोशल मीडिया अकाउंट से वर्षा ने सिंगर तोशी पर भी आरोप लगाए हैं । उन्होंने बताया, 'एक बार मैं तोशी से मिली थी । उस वक्त उन्होंने शराब पीनी शुरू कर दी और जबरदस्ती मेरे ऊपर आने लगे । इसके बाद उन्होंने मेरी जांघों पर अपना हाथ भी रखा । उन्होंने मुझसे कहा कि वो मेरा गाना रिकॉर्ड करवाने में मदद करेंगे । इस घटना के बाद वो लंबे समय तक डिप्रेशन में रहीं और आजतक किसी भी म्यूजिक डायरेक्टर से नहीं मिलीं ।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें