फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनु कपूर को याद आए संघर्ष के दिन, शाहरुख, सलमान और ऋतिक बनने का सपना देखने वालों को दी ये सलाह

Thu, 06 Aug 2020 11:09 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनु कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी सिनेमा में आजकल भीतरी-बाहरी की बहस अपने चरम पर है। इस बहस को कई फिल्मी सितारे अपने अनुभवों से आगे बढ़ा रहे हैं। उन कलाकारों में से एक हैं अनु कपूर। अनु कपूर ने कुछ दिन पहले ही सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करके अपने प्रशंसकों को यह जानकारी दी कि उन्हें भारतीय सिनेमा में कदम रखे हुए 38 साल बीत चुके हैं। इन 38 सालों का अनुभव उन्होंने एक इंटरव्यू में बयां किया है।
विज्ञापन

2 of 5
annu kapoor - फोटो : social media
अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए अनु कपूर ने बताया, 'मैंने चाय की दुकान भी चलाई है और दुकान पर भजिया भी तले हैं। इसके अलावा भी मैंने बहुत से काम किए हैं। इसलिए, मेरी जिंदगी में कठिनाइयां कोई नई बात नहीं है। जब मैंने फिल्म इंडस्ट्री में काम करना शुरू किया था तब मैंने जाना कि संघर्ष का असली मतलब क्या होता है? हालांकि, किसी भी इंसान में इतनी ताकत नहीं है कि वह किसी हुनरमंद को अनदेखा कर सके। अगर वह ऐसा करते हैं तो इसमें उनका ही घाटा होता है। यही कारण है कि कठिन परिश्रम करने वाले लोग ही सफलता पाते हैं।'
विज्ञापन

3 of 5
annu kapoor - फोटो : SELF
अनु कपूर ने बताया कि उन्होंने कभी भी पैसा, प्रसिद्धि और काम पाने के लिए लालच नहीं दिखाया। वे कहते हैं, 'दुख बांटने से दिल थोड़ा हल्का हो जाता है और सच बांटने से हौसला बढ़ जाता है। इसी में मैं विश्वास करता हूं। परेशानियां तो सभी का रास्ता रोकती हैं लेकिन उनको पार करके सफलता पाना ही असली कामयाबी है। मैं अभी भी अपने आप को एक संघर्षरत कलाकार ही समझता हूं। हर कोई मुकद्दर का सिकंदर नहीं बन पाता। लेकिन, जब आप बड़े बन जाते हैं तो उसका श्रेय लेने के लिए सभी लोग आगे आ जाते हैं।'
 

4 of 5
शाहरुख खान और सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म इंडस्ट्री में आकर शाहरुख खान, सलमान खान और ऋतिक रोशन जैसा बनने का सपना देखने वाले कलाकारों को अनु कपूर सलाह देते हैं, 'इतिहास गवाह है कि जिसने भी किसी भी कलाकार की नकल करने की कोशिश की है वह महज एक नकलची बनकर रह जाता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
annu kapoor - फोटो : social media
आगे अनु कपूर कहते हैं, 'अगर आपको लगता है कि आपके अंदर हुनर है तो आप खुद अपने हुनर को दर्शकों के सामने लाइए। नकल करना थोड़ी देर के लिए तो सही है लेकिन दर्शकों को लंबे समय तक पसंद नहीं आ सकता।' अनु कपूर ओटीटी पर रिलीज होने वाली विद्युत जामवाल की फिल्म 'खुदा हाफिज' में एक अहम भूमिका निभाते हुए नजर आने वाले हैं। 

पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या के बाद समीर शर्मा ने लिखा था पोस्ट, डिप्रेशन और सुसाइड को लेकर की थी बात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें