मशहूर अभिनेता, होस्ट और सिंगर अन्नू कपूर की गिनती बॉलीवुड के उन कलाकारों में होती है जो फिल्मों में लीड रोल ना करने के बावजूद भी हिट हो जाते हैं। लोग उनके काम को बहुत सराहते हैं । गंभीर किरदार से लेकर कॉमेडी तक, अन्नू हर रोल में अपनी जान लगा देते हैं। चाहे फिल्म हिट हो या ना फ्लॉप लेकिन अन्नू कपूर हमेशा दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। फिल्मों से इतर टीवी शो की बात करें तो जिस शो को वो होस्ट करते हैं वो अरसे तक याद किया जाता है।