फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टियां मनाने गए सितारों पर अन्नू कपूर ने साधा निशाना, बोले - 'किसी को जला के मजलूमों की बद्दुआ क्यों लेना?'

Fri, 23 Apr 2021 04:54 PM IST
शुभांगी गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अन्नू कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
देश में कोरोना से स्थिति बेकाबू होती नजर आ रही है। वहीं फिल्मी सितारे शूटिंग बंद होते ही छुट्टियां मनाने निकल गए हैं और जमकर तस्वीरें साझा कर रहे हैं। इसी पर बॉलीवुुड के दिग्गज अभिनेता-कम-होस्ट अन्नू कपूर ने नाराजगी जाहिर की है। उनका कहना है कि देश एक मुश्किल दौर से गुजर रहा है, ऐसे में वेकेशन की तस्वीरें साझा करना लाजिमी नहीं लगता। 
विज्ञापन

2 of 5
अन्नू कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, अन्नू कपूर ने अपनी बात एक ट्वीट के जरिये लोगों तक पहुंचाई है। हालांकि अन्नू कपूर बेबाकी से अपनी बातें रखते हैं लेकिन इस बार उन्होंने बड़े ही विनम्र अंदाज में ट्वीट कर छुट्टियां मना रहे सितारों पर निशाना साधा है जिसका लोग खूब समर्थन कर रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
अन्नू कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अन्नू कपूर ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मैं विनम्रता पूर्वक सभी रईसजादों और मशहूर लोगों से आग्रह करना चाहता हूं कि वह विदेशी स्थानों पर छुट्टियां बेशक मनाएं लेकिन ऐसे समय में तस्वीरें शेयर करने से बचें क्योंकि दुनिया के अधिकांश लोग महामारी से जूझ रहे हैं और अपने को सुरक्षित रखने की लड़ाई लड़ रहे हैं।' अन्नू ट्वीट के अंत में लिखते हैं - 'किसी को जला के मजलूमों की बद्दुआ क्यों लेना?'

4 of 5
अन्नू कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अन्नू कपूर का यह ट्वीट इन दिनों काफी चर्चा में है और खूब सुर्खियां बटोर रहा है। वहीं कई सोशल मीडिया यूजर्स भी अन्नू के समर्थन में उतर आए हैं और जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इसी बीच एक यूजर ने लिखा, 'बहुत सही कहा अन्नू जी। देश में हालात बद से बदतर हो रहे हैं। इन लोगों को इस गंभीर समय में ऐसी तस्वीरें नहीं साझा करनी चाहिए बल्कि ईश्वर से यह प्रार्थना करनी चाहिए कि सब सुरक्षित रहें।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अन्नू कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि अन्नू कपूर जल्द ही अमिताभ बच्चन और इमरान हाशमी के साथ फिल्म 'चेहरे' में नजर आएंगे। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए फिल्म की रिलीज फिल्हाल टाल दी गई है। इसके अलावा अन्नू कपूर फिल्म 'दरबान' में भी नजर आएंगे जिसमें वह एक नैरेटर की भूमिका में दिखेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें