अभिनेता अन्नू कपूर सिनेमा जगत में अपने लीक से हटकर अभिनय और वाकपटुता के लिए जाने जाते हैं। अन्नू कपूर ने फिल्मों से लेकर टीवी शोज और एंकरिंग में भी हाथ आजमाया हुआ है। अभिनय के अलावा हिंदी और उर्दू साहित्य को लेकर उनका ज्ञान काफी सराहनीय है। अन्नू कपूर का जन्म 20 फरवरी 1956 को हुआ था। उनके पिता रंगमंच के अभिनेता और मां क्लासिकल डांसर थी। घर की आर्थिक तंगी के कारण उन्होंने पैसे कमाने के लिए चाय से लेकर चूरन के नोट तक बेचे। अभिनय में रुचि होने के कारण उन्होंने नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा में एडमिशन ले लिया था। यहां एक नाटक के दौरान उन्होंने 23 साल की उम्र में 70 साल के बुजर्ग व्यक्ति का किरदार किया था जो फिल्मकार श्याम बेनेगल को काफी पसंद आया था। आज हम आपको उनके जीवन के कुल 10 चुनिंदा किरदारों के बारे में अवगत कराते हैं।
विज्ञापन
2 of 11
annu kapoor
- फोटो : social media
मंडी (1983)
यह अन्नू कपूर की पहली फिल्म थी। इससे पहले उन्होंने फिल्म जगत में अभिनय का कोई अनुभव नहीं था। फिल्म में उन्होंने एक डॉक्टर का किरदार अदा किया था। यह किरदार बहुत अहम ना होते हुए भी अन्नू की अदाकारी के चलते खास बन गया था। गौरतलब है कि इस फिल्म के निर्देशक श्याम बेनेगल थे, जो अन्नू के काम को एक नाटक में बखूबी देख चुके थे।
विज्ञापन
3 of 11
अन्नू कपूर
कंधार (1984)
इस फिल्म में अन्नू ने अनिल नामक व्यक्ति का किरदार अदा किया था। यह फिल्म अन्नू को खुद को साबित करने की दृष्टि से काफी अहम थी। दरअसल इस फिल्म में उनके अपोजिट शबाना आजमी और नसीरुद्दीन शाह थे जिनकी रंगमंच की दुनिया में तूती बोलती है। अन्नू ने मुख्य किरदार ना मिलने के बावजूद यह साबित किया कि वह इस इंडस्ट्री में लंबे समय तक टिकने वाले हैं।
4 of 11
annu kapoor
- फोटो : social media
उत्सव (1984)
शंकर नाग और रेखा अभिनीत इस फिल्म में अनुराधा पटेल, अमजद खान, शशि कपूर, अन्नू कपूर और शेखर सुमन जैसे कलाकार भी मुख्य किरदार में रहे। यह फिल्म गिरीश कर्नाड ने निर्देशित की थी। फिल्म में अन्नू ने एक मालिश करने वाले व्यक्ति का किरदार अदा किया था जो तपस्वी बनने की चाहत रखता है। फिल्म में उनका किरदार थोड़ा हटकर और अनोखा था।
विज्ञापन
5 of 11
annu kapoor
- फोटो : social media
चमेली की शादी (1986)
अनिल कपूर और अमृता सिंह अभिनीत इस फिल्म को अपनी कॉमेडी के लिए आज भी याद किया जाता है। फिल्म में अन्नू कपूर ने छदम लाल की भूमिका अदा की जो अमृता (चमेली) का मामा होता है। उसका स्वाभाव एकदम गुंडों वाला होता है जो चमेली के प्यार में रोढ़ा बनता है। फिल्म में अन्नू की अमृता और अनिल से तकरारा देखते ही बनती है।
विज्ञापन
6 of 11
अन्नू कपूर
मिस्टर इंडिया (1987)
अन्नू कपूर ने इस फिल्म में एक अखबार के संपादक की भूमिका निभाई है। यह वही अखबार होता है जहां श्रीदेवी काम करती हैं। फिल्म में उनकी श्रीदेवी के साथ केमिस्ट्री दिखी है वह लोगों को खूब पसंद आई है। खास तौर पर मिस्टर इंडिया से उनकी पहली मुलाकात के सीन को भी दर्शक आज तक नहीं भुला पाए हैं। फिल्म में अन्नू कपूर ने अपने अभिनय से दर्शकों को खूब हंसाया था।
विज्ञापन
7 of 11
अन्नू कपूर
विक्की डोनर (2012)
फिल्म विक्की डोनर आयुष्मान खुराना की डेब्यू फिल्म के तौर पर जानी जाती है। इस फिल्म में अन्नू कपूर ने एक डॉक्टर का किरदार अदा किया था जो विक्की से स्पर्म डोनेट करवाता है। फिल्म में अंदाज और अदाकारी सब एकदम हटकर थी। इस किरदार के लिए उन्होंने राष्ट्रीय पुरस्कार से लेकर फिल्मफेयर जैसे पुरस्कारों से भी नवाजा गया।
8 of 11
annu kapoor
- फोटो : amar ujala
सात खून माफ (2011)
विशाल भारद्वाज निर्देशित इस फिल्म में अन्नू कपूर, प्रियंका चोपड़ा के अपोजिट नजर आए थे। फिल्म में उन्होंने प्रियंका के पांचवे पति का किरदार अदा किया था। वैसे तो अन्नू अपने ढेरों किरदार से लोगों को अपना मुरीद बना चुके हैं लेकिन लोगों ने कभी अन्नू को प्रियंका चोपड़ा जैसे अभिनेत्री के सामने उन्हें नहीं देखा था। अपने इस किरदार के जरिए अन्नू ने अपनी मजबूत दस्तक दर्ज कराई और यह साबित किया कि मौका मिलने पर वह उम्र को दरकिनार करते हुए युवा अभिनेत्रीयों के सामने भी अपनी अदाकारी का जादू बिखेर सकते हैं।
9 of 11
annu kapoor
- फोटो : social media
शौकीन (2014)
यह एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है जिसमें अन्नू कपूर, अनुपम खेर और पीयूष मिश्रा की तिकड़ी नजर आई थी। तीनों ने तीन चंचल स्वाभाव के बुजुर्ग व्यक्तियों का किरदार निभाया था। अन्नू ने इसमें कमलधीर सिंह नामक एक अविवाहित बुजुर्ग का रोल प्ले किया था। इस फिल्म में अक्षय कुमार और लीसा हेडन भी अहम किरदार में नजर आए।
10 of 11
अन्नू कपूर
जॉली एलएलबी 2 (2017)
अक्षय कुमार अभिनीत इस फिल्म में अन्नू कपूर ने लखनऊ के एक मशहूर वकील की भूमिका अदा की है। कोर्ट रूम में अक्षय कुमार से उनकी भिड़त और लखनवी अंदाज ने लोगों का ध्यान अपनी और खींचा था। इस फिल्म में उनके अभिनय के साथ ही उनकी बोलने की कला और उर्दू का ज्ञान भी निखर कर सामने आया था।
ड्रीम गर्ल (2019)
इस फिल्म में अन्नू कपूर सात साल बाद फिर एक बार आयुष्मान खुराना के साथ नजर आए। फिल्म में उन्होंने आयुष्मान के पिता की भूमिका निभाई थी। ड्रीम गर्ल में अन्नू ने जिस प्रकार पिता का हाव-भाव और अभिनय दिखाया था उसने दर्शकों को पेट पकड़कर हंसने पर मजबूर कर दिया। फिल्म में उनकी आयुष्मान के साथ केमिस्ट्री भी खूब पसंद की गई।