फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत सिंह राजपूत से फ्लैट की EMI भरवाने के आरोप पर आई अंकिता लोखंडे की सफाई, पेश किए ये सबूत

Sat, 15 Aug 2020 05:04 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह
सुशांत सिंह राजपूत खुदकुशी मामले में शुक्रवार को हुए एक खुलासे से हर कोई हैरान रह गया। इस केस में जांच कर रही ईडी ने बताया कि सुशांत अपनी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे के फ्लैट की किश्त भर रहे थे। इस खबर के सामने आते ही अंकिता पर सवाल उठने लगे। इसके बाद अंकिता ने सोशल मीडिया पर कुछ सबूत पेश किए हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल ईडी के सूत्रों से जानकारी मिली थी कि सुशांत सिंह राजपूत के अकाउंट से उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे के फ्लैट की ईएमआई कटती थी। ये फ्लैट सुशांत सिंह राजपूत के नाम पर बुक है। मलाड स्थित अंकिता के इस फ्लैट की कीमत 4.5 करोड़ रुपये है। सुशांत और अंकिता लगभग छह साल तक एक दूसरे के साथ थे। दोनों इसी घर में लिव इन रिलेशनशिप में भी रहते थे।
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया
अंकिता ने पेश की सफाई
अंकिता लोखंडे ने सोशल मीडिया पर फ्लैट के कागज और अपने अकाउंट से हर महीने कटने वाली उसकी किश्त का ब्यौरा दिया है। अंकिता के मुताबिक इस फ्लैट की किश्त वो खुद भर रही हैं। और इस फ्लैट की कीमत 1.35 करोड़ रुपये है।

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया
अंकिता ने ऐसे सबूतों को पेश करते हुए ट्वीट किया है, 'यहां मैं सभी अटकलों को विराम देती हूं। मैं इससे ज्यादा पारदर्शी नहीं हो सकती। यहां मैं अपने फ्लैट के रजिस्ट्रेशन और एक जनवरी 2019 से एक मार्च 2020 तक अपने बैंक खातों का पूरा विवरण दिखा रही हूं। मेरे अकाउंट से महीनेवर सभी ईएमआई के पैसे कटे हैं। मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं कह सकती। सुशांत को न्याय मिले।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे का घर - फोटो : Social Media
बता दें कि अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत धारावाहिक पवित्र रिश्ता के सेट पर मिले थे। इस दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आ गए थे। लेकिन इस रिश्ते के छह महीने बाद दोनों अलग हो गए थे। जिसके कुछ समय बाद अंकिता ने विक्की जैन के साथ मूव ऑन कर लिया। तो वहीं सुशांत सिंह राजपूत भी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के साथ अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए थे।


रिया की कॉल डिटेल से खुलासा, सुशांत की मौत वाले दिन इस शख्स से की थी एक घंटे बात

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें