फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्स ब्वॉयफ्रेंड सुशांत के साथ काम करने को तैयार हैं अंकिता लोखंडे, बस माननी होगी ये एक शर्त

Tue, 22 Jan 2019 03:57 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Ankita Lokhande Sushant - फोटो : twitter
'पवित्र रिश्ता' सीरियल से लाइमलाइट में आने वाली एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे बॉलीवुड में डेब्यू के लिए तैयार है। अंकिता लोखंडे 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' फिल्म से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत कर रही हैं। फिल्म को रिलीज होने में महज 3 दिन बचे हैं ऐसे में फिल्म की स्टाराकास्ट जोर शोर से प्रमोशन में जुटी है। इस बीच अंकिता लोखंडे ने इंटरव्यू के दौरान एक्स ब्वॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत को लेकर बड़ा बयान दिया है।
विज्ञापन

2 of 5
Ankita Lokhande Sushant - फोटो : twitter
टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए अंकिता लोखंडे ने यह बात कही। अंकिता लोखंडे ने बात करते हुए कहा कि अगर उन्हें अच्छी स्क्रिप्ट मिलेगी तो वह सुशांत सिंह राजपूत के साथ काम कर सकती हैं। अंकिता ने कहा - बतौर एक्टर मेरा पास कोई च्वाइस नहीं है। अगर कहानी अच्छी मिलेगी तो जरूर एक साथ काम करेंगे। अंकिता लोखंडे और सुशांत सिंह राजपूत का ब्रेकअप 6 साल पहले ही हो चुका है। 
विज्ञापन

3 of 5
Ankita Lokhande Sushant - फोटो : twitter
अंकिता और सुशांत के रिश्ते की शुरुआत साल 2009 में 'पवित्र रिश्ता' सीरियल से हुई थी। इस सीरियल में यह दोनों लीड रोल में थे। यहां तक कि सुशांत ने अंकिता को नेशनल टेलीविजन पर ही प्रपोज किया था। कई साल डेट करने के बाद यह दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। कहा जाता है कि सुशांत का काम में ज्यादा बिजी होने की वजह से एक दूसरे को समय नहीं दे पा रहे थे जिस वजह से दोनों ने अलग होने का फैसला किया था। 

4 of 5
Sushant Singh Rajput - फोटो : file photo
सुशांत सिंह राजपूत ने साल 2013 में बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी। पहली ही फिल्म से सुशांत की एक्टिंग लोगों को काफी रास आई और उनका करियर चल पड़ा। इसके बाद सुशांत 'शुद्ध देसी रोमांस', 'पीके', 'डिटेक्टिव ब्योमकेश बख्शी', 'एम एस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी', 'केदारनाथ' शामिल हैं। सुशांत के बाद अब उनकी एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे भी बॉलीवुड डेब्यू करने के लिए तैयार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ankita lokhande looks in Manikarnika - फोटो : twitter
'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' फिल्म में अंकिता लोखंडे झलकारी बाई का किरदार निभा रही हैं। फिल्म में उनके लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। यह फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होगी। इस फिल्म को राधा कृष्णा के अलावा कंगना रनौत ने भी डायरेक्ट किया है। इस फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है जिसे मिलीजुली प्रतिक्रिया मिली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें