फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत को याद कर भावुक हुईं अंकिता लोखंडे, लिखा- 'तुम्हारी आवाज आज भी मेरे दिल...'

Wed, 02 Sep 2020 12:32 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, अंकिता लोखंडे - फोटो : फाइल
सुशांत सिंह राजपूत की मौत को ढाई महीने से ज्यादा का वक्त बीत चुका है लेकिन उनके चाहने वाले आज तक उन्हें नहीं भूल पाए हैं। एक तरफ जहां सुशांत की मौत की जांच सीबीआई कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ हर दिन सोशल मीडिया पर सुशांत को लेकर ट्रेंड चलाए जा रहे हैं। सुशांत की पूर्व गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे भी अभिनेता की मौत के बाद से शोक में हैं। इन दिनों वो दिवंगत अभिनेता के परिवार के साथ न्याय की लड़ाई में उनका साथ दे रही हैं। हाल ही में अंकिता ने एक भावुक पोस्ट के जरिए सुशांत को याद किया।

विज्ञापन

2 of 5
सुशांत सिंह राजपूत - फोटो : इंस्टाग्राम
अंकिता लोखंडे ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। ये वीडियो तब का है, जब सुशांत और अंकिता रिलेशन में थे और दोनों साथ छुट्टियां मनाने गए थे। इस वीडियो में सुशांत पैराग्लाइडिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को साझा करते हुए अंकिता ने एक शायरी के जरिए अपनी बात कही है।
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे - फोटो : फाइल
अंकिता ने लिखा-
काश तूने ये उड़ान भरी ही ना होती यार मेरे, या फिर काश तू जुड़ा रहता उन सब से जो तुझे तेरी जड़ों से जोड़े रखते थे,
यूं तो शायद  इतना तुझे याद ना करते हम यार,
क्योंकि तू मसरूफ था, खुश दिखता था खुद की चुनी हुई नई दिलचस्प गलियों में, हम भी तेरे यार खुश थे तुझे ऊंचा उड़ता देख कर,
इस तरह तुझे खो देने का इल्म होता अगर, तो तुझे  ये उड़ान भरने ही ना देते हम  यार,
क्योंकि जब तू यहां जमीन पर था हम यारों के साथ, हंसते थे हम, गाते भी थे, किस्से एक दूसरे को सुनाते भी थे,
क्या हुआ जो ये हंसता हुआ सपनों को यूं जीता हुआ यार मेरा फिर कभी ना हंसेगा, ना रोएगा, फिर कभी ना जिएगा बस सोएगा
उसकी इस नींद को सुकून दे या रब।

4 of 5
सुशांत और अंकिता - फोटो : फाइल
इस शायरी को लिखने के साथ अंकिता ने बताया है कि इस वीडियो को आदित्य ने रिकॉर्ड किया था। अंकिता ने लिखा कि ये हमारी एक साथ बिताई गई वेकेशन की वीडियो है। तुम्हारी आवाज मेरे दिल में छेद कर जाती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अंकिता और सुशांत - फोटो : फाइल
गौरतलब है कि सुशांत और अंकिता की मुलाकात धारावाहिक पवित्र रिश्ता के सेट पर हुई थी। इस दौरान दोनों के बीच प्यार हो गया। सुशांत ने अंकिता को एक रियलिटी शो में प्रपोज भी किया था। दोनों ने एक साथ दो फ्लैट भी खरीदे थे और फिर साथ भी रहे थे। लेकिन किन्हीं वजहों से ये रिश्ता टूट गया।

Pawan kalyan Birthday: शानदार अभिनेता के अलावा मशहूर राजनेता हैं पवन कल्याण, जन्मदिन पर जानें उनसे जुड़ी खास बातें
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें