फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी की ये एक्ट्रेस सुशांत सिंह के साथ 6 साल तक रही थीं लिव-इन में, अब बड़े बिजनेसमैन को कर रहीं डेट

Thu, 07 Jun 2018 05:12 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ankita lokhande
फिल्म 'मणिकर्णिका' में कंगना रनौत के साथ काम करने वालीं अंकिता लोखंडे का लुक पिछले दिनों सामने आया था। अपनी डेब्यू फिल्म में अंकिता झलकारी बाई का अहम रोल निभा रही हैं। फिलहाल अंकिता ने अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है जिसके बाद वो क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
अंकिता लोखंडे और विकी जैन
सूत्रों की मानें तो टीवी शो 'पवित्र रिश्ता' फेम अंकिता लोखंडे मुंबई के एक बड़े बिजनेसमैन विक्की जैन को डेट कर रही हैं। दोनों की नजदीकियां पिछले साल तब बढ़ी थीं जब ये साथ में होली सेलिब्रेशन पार्टी में पहुंचे थे। यहां इनकी क्लोजनेस 'जस्ट फ्रेंड' से ज्यादा थी। 
विज्ञापन

3 of 5
ankita lokhande
दरअसल, अंकिता और विकी जैन दोनों एक ही सोसाइटी में रहते हैं और अक्सर साथ में हैंगआउट करते भी देखे जाते हैं। बता दें, विक्की जैन स्पोर्ट्स रियलिटी एंटरटेनमेंट शो 'बॉक्स क्रिकेट लीग' की मुंबई टीम के को-ओनर हैं। 

4 of 5
Ankita Lokhande
इससे पहले अंकिता का अफेयर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ था। दोनों 6 साल तक लिव-इन में रहे थे। अंकिता और सुशांत को 2009 में जीटीवी के शो 'पवित्र रिश्ता' में लीड रोल मिला था। 2009 में शुरू हुआ यह शो 2014 में ऑफ-एयर हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ankita lokhande
स्पॉटब्वॉय डॉट कॉम के मुताबिक दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं और एक दूसरे के लिए काफी सीरियस भी हैं। क्लोज फ्रेंड्स को दोनों के स्टेट्स के बारे में पता है। गौरतलब है कि अंकिता के ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन इससे पहले एक्ट्रेस टिया वाजपेयी के साथ रिलेशनशिप में रह चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें