फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ॐ' लिखा पायजामा पहनने पर आलोचना का शिकार हुईं अंकिता लोखंडे, लोग बोले- 'भगवान का अपमान न करें'

Tue, 15 Sep 2020 08:05 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अंकिता लोखंडे - फोटो : instagram: lokhandeankita
मशहूर अभिनेत्री अंकिता लोखंडे इन दिनों किसी न किसी वजह से चर्चा में बनी हैं। वह लंबे समय से सोशल मीडिया पर अपने पूर्व ब्वॉयफ्रेंड व दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के परिवार के लिए इंसाफ की आवाज भी उठा रही हैं। लेकिन इस बार अंकिता लोखंडे को सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन

2 of 5
अंकिता लोखंडे - फोटो : instagram: lokhandeankita
दरअसल अंकिता लोखंडे ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में वह नीले रंग की हाफ स्लीव टीशर्ट और पीले रंग के पायजामे में नजर आ रही हैं। वहीं उनका हेयरस्टाइल भी काफी अलग है जोकि उनकी मां ने बनाया है। लेकिन उनकी यह तस्वीर देखने के बाद कई सोशल मीडिया यूजर भड़क गए हैं और उनकी आलोचना कर रहे हैं। क्योंकि अंकिता लोखंडे ने जो पायजामा पहना है उस पर 'ॐ' लिखा है।
 
विज्ञापन

3 of 5
अंकिता लोखंडे - फोटो : instagram: lokhandeankita
कई सोशल मीडिया यूजर्स पैरों की जगह 'ॐ' लिखे पायजामे को पहनने पर गुस्सा व्यक्त कर रहे हैं। साथ ही अंकिता लोखंडे को नसीहत भी दे रहे हैं। shalini.pandey21 नाम की यूजर ने उनकी तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा, 'जो ट्राउजर आपने पहना है वह उचित नहीं है। 'ॐ' आपके पैरों से लग रहा है। ईश्वर का नाम एंव चिन्ह का इस्तेमाल इस प्रकार होना बहुत गलत बात है।'

4 of 5
अंकिता लोखंडे - फोटो : instagram: lokhandeankita
arkiz__antulay ने लिखा, 'कृपया इस तरह के कपड़े न पहनें। 'ॐ' का सम्मान करें।' coolboydeepak62 ने लिखा, 'आपने जो नीचे पटियाला पहना है उसमें 'ॐ' लिखा है। जोकि गलत है। पटियाला में पैर लग रहा है। भगवान का अपमान न कीजिए।' इनके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर ने 'ॐ' लिखा पायजामा पहनने पर अंकिता लोखंडे की आलोचना की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अंकिता लोखंडे - फोटो : instagram: lokhandeankita
आपको बता दें कि अंकिता लोखंडे इन दिनों अपने पूर्व ब्वॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत और उनके परिवार के लिए न्याय की मांग कर रही हैं। साथ ही वह अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के बारे में बेबाकी से अपनी राय भी रख रही हैं। बीते दिनों अंकिता लोखंडे ने एक नोट साझा करते हुए रिया चक्रवर्ती पर निशाना साधा था। इसके जवाब में रिया की दोस्त और फरहान अख्तर की गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर ने भी अंकिता को खरी-खोटी सुनाई थी।

पढ़ें: जया बच्चन के बयान का बॉलीवुड के सितारों ने किया समर्थन, दिग्गज अभिनेत्री का इस तरह कर रहे हैं 'सम्मान'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें