नई नवेली दुल्हन अंकिता लोखंडे इन दिनों अपनी शादीशुदा जिंदगी को एंज्वाय कर रही हैं। वह अक्सर अपने पति के साथ सोशल मीडिया पर भी नजर आती रहती हैं। इन दिनों ये कपल सीरियल स्मार्ट जोड़ी में भी नजर आ रहा है। अंकिता ने आज अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने पति विक्की जैन के साथ डांस कर रही हैं। अंकिता ने ये वीडियो दम मारो दम गाने पर बनाया है, जिसमें दोनों डांस कर रहे हैं। वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री जबरदस्त है।