फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म 'मणिकर्णिका' में ऐसे लुक में दिखाई देंगी अंकिता लोखंडे, शेयर की फोटो

Wed, 08 Nov 2017 09:34 AM IST
amarujala.com: presented by- पूर्णिमा आचार्य
विज्ञापन
1 of 4
टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' में संस्कारी बहू बनकर दर्शकों का दिल जीत चुकी अंकिता लोखंडे जल्द ही कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। आपको बता दें कि कुछ दिनों पहले ही कंगना रनौत का लुक सामने आया था और अब फिल्म में एक अहम किरदार निभा रही अंकिता लोखंडे का फर्स्ट लुक भी जारी किया गया है। 

 
विज्ञापन

2 of 4
अंकिता ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है जिसमें वो अपने को-एक्टर वैभव तत्ववादी के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है- झलकारी बाई मॉर्डन मैन के दिल तक पहुंचने का रास्ता जानती है।
विज्ञापन

3 of 4
इससे पहले भी उन्होंने फिल्म के लिए ट्रेनिंग लेते हुए अपनी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी। वहीं एक्ट्रेस कंगना रनौत फिल्म 'मणिकर्णिका' में झांसी की रानी लक्ष्मी बाई के किरदार में दिखेंगी जबकि रानी लक्ष्मी बाई की राजदार झलकारी बाई का रोल अंकिता निभाएंगी। 

 
विज्ञापन

4 of 4
फिल्म 'मणिकर्णिका' की कहानी बाहुबली के लेखक केवी विजयेंद्र ने लिखी है। उन्होंने बाहुबली और बजरंगी भाईजान जैसी फिल्मों की कहानी भी लिखी थी। यह फिल्म 27 अप्रैल 2018 को रिलीज होनी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें