अंकिता लोखंडे ने पिछले दिनों ही फिल्म 'मणिकर्णिका' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। अब अंकिता एक नई वजह से चर्चा में हैं। दरअसल, हाल ही में उन्होंने मुंबई में 8 बीएचके घर खरीदा है।
विज्ञापन
2 of 5
ankita lokhande
खबरों की मानें तो अंकिता जल्द ही अपने ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ शादी करने वाली हैं। अंकिता और विक्की दोनों ही अपने रिलेशनशिप को एक स्टेप आगे ले जाने का प्लान कर रहे हैं। इसी वजह से कपल ने मुंबई में एक लग्जरियस 8 बीएचके घर खरीदा है।
विज्ञापन
3 of 5
ankita lokhande
बॉलीवुड बबल की रिपोर्ट के मुताबिक, अंकिता बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ काफी खुश हैं। ये कपल इस साल के आखिरी महीने दिसंबर या फिर जनवरी की शुरुआत में शादी कर सकता है। वेडिंग डेट को लेकर फिलहाल चर्चा चल रही है।
4 of 5
Ankita Lokhande
शादी के बाद ये कपल इसी 8 बीएचके फ्लैट में शिफ्ट होगा। अंकिता और विक्की के परिवार को ये भी उनका रिश्ता पसंद है। बता दें कि अंकिता ने साल 2009 में 'पवित्र रिश्ता' से अपने करियर की शुरुआत की थी।
पिछले दिनों अंकिता का अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ एक वीडियो भी वायरल हुआ था। अंकिता और विक्की एक कॉमन फ्रेंड की शादी में पहुंचे थे। दोनों ने जमकर डांस किया था। इसके अलावा दोनों वीडियो में किस करते हुए भी नजर आए थे। दोनों का वीडियो खूब वायरल हुआ था।