फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस वजह से टूटा था सुशांत और अंकिता का 'पवित्र रिश्ता', कई महीनों तक डिप्रेशन में थीं अभिनेत्री

Sat, 19 Dec 2020 01:06 AM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया
टेलीविजन की चर्चित अभिनेत्री अंकिता लोखंडे अक्सर काफी लाइमलाइट बटोरती हैं। अंकिता की फैनफॉलोइंग शुरुआत से ही काफी अच्छी रही है। अब तो उन्होंने फिल्मों में भी डेब्यू कर लिया है। अंकिता लोखंडे का जन्म 19 दिसंबर 1984 को मध्यप्रदेश की औद्यौगिक नगरी इंदौर में हुआ था। अंकिता को शुरुआत से ही फिल्म इंडस्ट्री में आने का शौक था उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से अपने इस सपने को पूरा भी किया। अंकिता के जन्मदिन पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें...
विज्ञापन

2 of 5
अंकिता और सुशांत - फोटो : इंस्टाग्राम
अंकिता लोखंडे काफी टैलेंटेड अदाकारा हैं। उन्होंने टीवी से अपना डेब्यू तो किया लेकिन अब वो फिल्मों में भी अच्छा काम कर रही हैं। अंकिता अक्सर चर्चाओं का हिस्सा रहती हैं। सबसे ज्यादा चर्चा में अंकिता दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिलेशनशिप को लेकर रही थीं। दोनों को एक साथ उनके फैंस काफी पसंद करते थे। लेकिन दोनों का ये रिश्ता चल नहीं सका, आखिर इन दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ था ये सवाल सभी के मन में हमेशा से है। आइये बताते हैं कि आखिर इनका पवित्र रिश्ता कैसे टूटा।
विज्ञापन

3 of 5
सुशांत सिंह राजपूत और अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया
अंकिता लोखंडे ने जिस टेलीविजन धारावाहिक 'पवित्र रिश्ता' से डेब्यू किया था। उसी धारावाहिक में मुख्य किरदार में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भी थे। इस शो के दौरान ही दोनों एक दूसरे के करीब आए और दोनों को प्यार हो गया। सुशांत और अंकिता की जोड़ी इन दोनों के फैंस को भी खूब लुभाती थी। दोनों इस दौरान लिव-इन रिलेशन में रहने लगे थे। करीब छह साल एक दूसरे के साथ रहने के बाद इन दोनों के रिश्ते में कड़वाहट आ गई और दोनों अलग हो गए।

4 of 5
सुशांत सिंह राजपूत, अंकिता लोखंडे - फोटो : सोशल मीडिया
साल 2016 में ऐसी खबरें भी सामने आई थीं कि ये दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध जाएंगे। लेकिन अचानक से इनके ब्रेकअप की खबरों ने फैंस को भी परेशान कर दिया। दोनों के ब्रेकअप के बाद कहा गया कि अंकिता, सुशांत के साथ शादी करना चाहती थीं लेकिन वे अभी इस रिश्ते के लिए तैयार नहीं थे। सुशांत अपने करियर पर फोकस करना चाहते थे। हालांकि सुशांत ने इस बात को नकारते हुए ट्विटर पर एक ट्वीट भी किया था। उन्होंने लिखा था, 'ऐसी कोई बात नहीं थी। ये सिर्फ एक दूसरे को समझने की बात होती है। दोनों में इस चीज की कमी हो गई थी और इसलिए रिश्ता टूट गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुशांत सिंह राजपूत , अंकिता लोखंडे - फोटो : ट्विटर
सुशांत से ब्रेकअप के बाद अंकिता काफी समय तक डिप्रेशन में रहीं। फिर किसी तरह से उबरकर उन्होंने अपने करियर पर फोकस करना शुरू किया। अंकिता ने फिल्म 'मणिकर्णिका' में झलकारी बाई के किरदार से फिल्मों में डेब्यू किया। इसके बाद वो फिल्म 'बागी 3' में भी नजर आईं। वहीं इसी साल 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत अपने मुंबई स्थित घर में मृत पाए गए थे। इस खबर ने सुशां के फैंस को झकझोरकर रख दिया था। तो वहीं अंकिता भी इसके बाद टूट सी गई थीं। कई मीडिया चैनलों को उन्होंने इंटरव्यू देकर सुशांत के बारे में कई बातें साझा कीं। सुशांत भले ही अब इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनके फैंस अर्चना में ही अब मानव की झलक भी देखते हैं।

पढ़ें: निजी जिंदगी को लाइमलाइट से दूर रखते हैं ये कपल्स, दर्शकों को भी नहीं पता होगा इनके बीच है पति पत्नी की रिश्ता
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें