फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकिता ने पति मिलिंद सोमन संग शेयर किया रोमांटिक फोटो, खुलेआम कर रहे थे ये काम

Tue, 28 Aug 2018 10:28 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
मशहूर सुपर मॉडल और बॉलीवुड एक्टर मिलिंद सोमन और उनसे 26 साल छोटी उनकी पत्नी अंकिता कंवर ज्यादातर सुर्खियों में बने रहते हैं। लोगों ने उनकी उम्र में अंतर के लिए भी उन्हें खूब ट्रोल किया। हालांकि इन दोनों ने किसी की परवाह नहीं की और शादी कर ली। शादी के बाद से ही दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। हाल ही में अंकिता ने अंकिता ने मिलिंद के साथ एक रोमांटिक तस्वीर शेयर की है। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
अंकिता इससे पहले भी पति मिलिंद के साथ खिंची गईं कई फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रही है। कभी वर्कआउट करते हुए तो कभी किसी ट्रिप पर इनकी हर तस्वीर दिखाती है कि कैसे ये दोनों एक-दूसरे के प्यार में डूबे रहते हैं और प्यार के सिवा इन्हें किसी बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है। अंकिता की हालिया तस्वीर ने भी इंटरनेट पर धूम मचा रखी है। इस तस्वीर में दोनों एक दूसरे को लिप किस करते नजर आ रहे हैं। यह तस्वीर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही है।
 
विज्ञापन

3 of 4
आपको बता दें कि 22 अप्रैल 2018 को मिलिंद और अंकिता ने शादी रचाई थी। इनकी शादी की तस्वीरें भी इंटरनेट पर खूब वायरल हुई थीं। वहीं खबर आ रही है कि अंकिता और मिलिंद बिग बॉस सीजन 12 में भी हिस्सा लेंगे। खबरों की मानें तो इस बार 'बिग बॉस' में सिंगल कंटेस्टेंट के अलावा कुछ जोड़ियां भी नजर आएंगी। इसी सिलसिले में मिलिंद सोमन और उनकी पत्नी अंकिता कोंवर 'बिग बॉस' के घर के सदस्य बन सकते हैं। खबर के अनुसार 'बिग बॉस' के मेकर्स ने सीजन 12 के लिए मिलिंद से बात की है। वहीं शो में भाग लेने के लिए उन्होंने भी हां कर दी है।
विज्ञापन

4 of 4
कुछ समय पहले ही एक इंटरव्यू में 52 साल के मिलिंद ने अपनी शादी और पत्नी से उम्र के फासले को लेकर कई बातें कह थीं । मिलिंद ने कहा था, 'शादी के बाद ऐसा बिल्कुल नहीं लगा कि कुछ बदल गया है। हमारे बीच सब वैसा ही है। हमें पहले से पता था कि क्या करना है।' मिलिंद का कहना था, 'हमें एक-दूसरे के साथ काम करना अच्छा लगता है। चाहे वो कोई भी फील्ड हो। हमने हर चीज को स्पेशल बनाने की कोशिश की है।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें