फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

53 साल के इस बॉलीवुड एक्टर ने पोस्ट किया फिटनेस वीडियो, 26 साल छोटी पत्नी ने ऐसे किया रिएक्ट

Wed, 14 Aug 2019 11:08 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
मिलिंद सोमन और अंकिता कंवर
53 साल के बॉलीवुड एक्टर मिलिंद सोमन फिटनेस फ्रीक हैं। वो अक्सर अपने फिटनेस वीडियोज और फोटोज से बॉलीवुड के नए से नए एक्टर्स तक को मात देते नजर आते हैं। ऐसे में एक बार फिर मिलिंद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो पर मिलिंद की पत्नी ने भी कमेंट किया है।
विज्ञापन

2 of 5
milind soman ankita
दरअसल इंस्टाग्राम पर मिलिंद सोमन ने एक वीडियो पोस्ट किया है। इस वीडियो में वो क्लैप पुशअप्स लगाते नजर आ रहे हैं। बड़ी बात ये है कि उनके पैर जमीन पर नहीं बल्कि एक छोटी सी दीवार पर टिके हैं। जिससे ये पुशअप्स करना और भी मुश्किल हो जाता है।

पढ़ें: 23 साल पहले गर्लफ्रेंड के साथ मिलिंद सोमन ने कराया था न्यूड फोटोशूट, अजगर भी था साथ में
विज्ञापन

3 of 5
मिलिंद सोमन के वीडियो पर पत्नी अंकिता का कमेंट - फोटो : सोशल मीडिया
इस वीडियो को यजूर्स को खूब पसंद कर रहे हैं और एक से एक बेहतरीन कमेंट कर रहे हैं। कोई मिलिंद को अपना फिटनेस आइडल बता रहा है तो कोई कह रहा है कि आपने कमाल कर दिया। इन कमेंट्स के बीच एक कमेंट मिलिंद की पत्नी अंकिता का भी है। अंकिता ने वीडियो पर कमेंट करते हुए अमेजिंग लिखा है।वहीं साथ में किस के इमोजी भी इस्तेमाल किए हैं।

4 of 5
Milind Soman Ankita Tanwar - फोटो : twitter
बता दें कि 2018  में मिलिंद ने खुद से 26 साल छोटी अंकिता से शादी की थी। उम्र के बड़े फासले के चलते दोनों की शादी खूब सुर्खियों में रही थी। अक्सर दोनों अपने सोशल मीडिया पर एक दूसरे के साथ फोटोज शेयर करते हैं। अंकिता मलिंद को अल्ट्रा हसबैंड बताती हैं।

पढ़ें: पत्नी को लिप किस करते दिखे मिलिंद, अंकिता बोलीं- मैं थोड़ा और गहरा डूब जाती...'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Milind Soman with Ankita
गौरतलब है कि 2017 में मिलिंद ने फ्लोरिडा में 520 किमी की अल्ट्राथ्रॉन 3 दिन में पूरी की थी। जिसमें 10 किलोमीटर की तैराकी और 84 किलोमीटर दौड़ना भी शामिल था। वहीं बात अंकित की करें तो मिलिंद की तरह ही उन्हें भी ट्रैवल का शौक हैं। साथ ही उन्हें दौड़ना, पढ़ना और फिल्में देखना पसंद है।

पढ़ें: 25 साल छोटी लड़की से मिलिंद सोमन ने की शादी, अब बोले- 'मुझे कोई काम नहीं दे रहा'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें