सिंगर अंकित तिवारी
- फोटो : इंस्टाग्राम@ankittiwari
आशिकी 2 से हुए मशहूर
अंकित तिवारी लगातार बॉलीवुड में संघर्ष कर रहे थे। अचानक साल 2012 में फिल्म ‘आशिकी 2’ अंकित तिवारी को मिली। इस फिल्म में अंकित तिवारी ने एक गाना ‘सुन रहा है…’ गाया। इस गाने ने रातों-रात उन्हें मशहूर कर दिया। फिल्म ‘आशिकी 2 (2013)’ के लिए अंकित को फिल्मफेयर और आईफा अवॉर्ड भी मिले। साल 2014 में उन्हें 'आशिकी 2' के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला, वहीं सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक के लिए उनका नामांकन भी फिल्मफेयर में हुआ था। इसी तरह आईफा अवॉर्ड में भी 'आशिकी 2' के लिए सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक का अवॉर्ड अंकित को मिला, यह अवॉर्ड उन्होंने जीत गांगुली और मिथुन के साथ साझा किया था। आईफा में भी अंकित तिवारी सर्वश्रेष्ठ पार्श्व गायक के तौर पर चुने गए थे लेकिन अवॉर्ड उन्हें नहीं मिल पाया था। इस तरह देखा जाए तो फिल्म ‘आशिकी 2’ ने उन्हें बॉलीवुड में बतौर गायक, संगीत निर्देशक स्थापित कर दिया। फिल्म ‘आशिकी 2’ के बाद उन्होंने कई बड़ी फिल्मों में संगीत दिया, गाने गाए, जिसमें ‘सिंघम रिटर्न्स’ से लेकर ‘एक विलेन’ जैसी फिल्में शामिल रहीं।