फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसी और दादी की मौत से डिप्रेशन में चली गईं थी ये अभिनेत्री, फैंस को जल्द देने वाली हैं 'गुड न्यूज'

Mon, 09 Dec 2019 10:46 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
Anjana Sukhani - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेत्री अंजना सुखानी का दस दिसंबर को अपना जन्मदिन मनाती हैं। अंजना सुखानी  लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। वह गोलमाल रिटर्न्स, जश्न और लाल इश्क जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। अब वह अभिनेता अक्षय कुमार के साथ फिल्म गुड न्यूज से एक बार फिर से बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं। इस बीच अंजना सुखानी ने गुड न्यूज के प्रोमोशन के बीच खुलासा किया है कि वह लंबे समय से अवसाद से जूझ रही थीं जिसकी वजह से फिल्मों से दूर रहीं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Anjana Sukhani, Akshay Kumar - फोटो : social media
अंग्रेजी वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार अंजना सुखानी ने खुलासा किया है कि दो साल पहले उन्होंने अपनी मौसी और दादी की खो दिया। जिस वजह से वह परेशान होने लगी थीं। अंजना सुखानी की मौसी कैंसर से पीड़ित थीं। अंजना सुखानी ने कहा, 'मेरी मौसी की शादी नहीं हुई थी, इसलिए मैं उनके साथ हर समय अस्पताल में रहती थी। कीमोथेरेपी के दौरान जिस समय वह दर्द से गुजती थीं उन सभी चीजों ने मेरी सोच बदल दी।'
विज्ञापन

3 of 4
Anjana Sukhani - फोटो : social media
अंजना सुखानी ने आगे कहा, 'अपने अवसाद के बारे में मुझे तब तक एहसास नहीं था जब तक कि उनके भाई ने उन्हें डॉक्टर के पास जाकर थेरेपी लेने की सलाह नहीं दी। मैं उसे बताती थी कि मैं हर दिन कहीं खोती जा रही हूं। मुझे लोगों से बात करने पर नफरत होने लगी थी। मैं किसी अंधेरे से भरी जगह जाती जा रही थी। जिसके बाद मेरी भाई ने मुझे डॉक्टर की सलाह लेने की बात कही।'
विज्ञापन

4 of 4
Anjana Sukhani - फोटो : social media
बात करें अंजना सुखानी की फिल्म 'गुड न्यूज' की तो इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार के अलावा करीना कपूर खान, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे। फिल्म 27 दिसंबर 2019 को रिलीज होने वाली है। फिल्म की कहानी आईवीएफ तकनीक से होने वाले गर्भधारण पर है। करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी इस फिल्म का निर्देशन राज मेहता ने किया है। 

पढ़ें: अजय-रोहित के 'गोलमाल 5' से ऋषि कपूर की सलाह तक, पढ़ें पांच खबरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें