फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anjali Arora: अंजलि को पायल रोहतगी के रिसेप्शन में पहुंचने पर किया गया ट्रोल, MMS को लेकर की भद्दी टिप्पणियां

Sun, 28 Aug 2022 12:05 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
अंजलि अरोड़ा - फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया स्टार अंजलि अरोड़ा अक्सर ही अपने फोटो और वीडियो के चलते लाइमलाइट में बनी रहती हैं। बीते दिनों अपने एक वायरल एमएमएस से सुर्खियां बटोरने वाली अंजलि एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। शनिवार को अंजलि पायल रोहतगी और संग्राम सिंह के रिसेप्शन में पहुंची थीं, जहां वह ट्रोल्स के निशाने पर आ गईं। सोशल मीडिया पर अंजलि अरोड़ा को एमएमएस की बात को लेकर खरी-खोटी सुनाई जा रही है।
विज्ञापन

2 of 4
अंजलि अरोड़ा - फोटो : insta
अंजलि अरोड़ा और पायल रोहतगी एक साथ लॉकअप शो में नजर आई थीं। पायल और संग्राम ने अपनी शादी बेहद करीबी लोगों के साथ थी। ऐसे में उन्होंने मुंबई मे अपने दोस्तों के लिए रिसेप्शन का आयोजन किया था। अंजलि इस दौरान ब्लैक और ऑफ व्हाइट कलर के लहंगे में पहुंची थीं। पैपराजी के सामने अंजलि ने पोज दिए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही लोगों ने उन्हें फेक एमएमएस को लेकर ट्रोल करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

3 of 4
अंजलि अरोड़ा - फोटो : insta
वीडियो पर एक यूजर ने कमेंट किया, 'एमएमएस लीक होने के बाद ये फिर से आ गई', तो दूसरे ने लिखा, 'पार्ट 2 कब आ रहा है'। एक अन्य ने लिखा, इसे इन लोगों ने ही स्टार बना दिया। इसके अलावा कई यूजर ने अंजलि को लेकर भद्दे कमेंट्स किए हैं। वहीं, अंजलि के फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं और उन्हें ऐसी ही आगे बढ़ते रहने की सलाह दे रहे हैं।


 
विज्ञापन

4 of 4
अंजलि अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
अंजलि अरोड़ा का बीते दिन उनका एक एमएमएस वायरल हुआ था, जिसको लेकर दावा किया जा रहा था कि उसमें अंजलि अरोड़ा है। लेकिन अंजलि ने ये साफ कर दिया था कि उस वीडियो में वह नहीं है। अंजलि ने कहा था कि ऐसा उन्हें बदनाम करने के लिए किया जा रहा है और उनके परिवार ने साइबर सेल में भी शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें