जब से अंजलि अरोड़ा का एमएमएस लीक हुआ है, तब से अभिनेत्री चर्चा में हैं। अंजलि अरोड़ा ने अपने वीडियो लीक पर सफाई भी दी थी साथ ही इस बारे में उनके परिवार और कथित बॉयफ्रेंड के रिएक्शन के बारे में भी बताया था। अब सोशल मीडिया पर अंजलि अरोड़ा का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि अभिनेत्री ने इसे अपने सोशल मीडिया पर साझा नहीं किया है, लेकिन एक फैन पेज पर उनका वीडियो लीक हो गया है।