अंजलि अरोड़ा
- फोटो : सोशल मीडिया
इस गाने में अंजलि अरोड़ा के साथ विशाल पांडे नजर आएंगे, जो एक नशेड़ी की भूमिका में दिखाई देंगे। गाने के टीजर को शेयर करते हुए अंजलि अरोड़ा ने कैप्शन में लिखा, 'इस कहानी में नशा है, प्यार है और धोखा है।' अंजलि और विशाल का यह गाना 23 सितंबर को रिलीज होने वाला है। वहीं, फैंस गाने का यह टीजर देखकर एक्साइटेड हो गए हैं। एक फैन ने लिखा, 'ट्रेलर बहुत पसंद आया अंजलि। आपके एक्सप्रेशन उफ्फ्फ।' दूसरे फैन ने लिखा, 'आप बहुत सुंदर लग रही हो।' इसके अलावा, एक फैन ने लिखा, 'वेटिंग... वेटिंग... वेटिंग।'