अंजलि अरोड़ा
- फोटो : insta
इससे पहले अंजलि ने अपना एक और वीडियो और कुछ फोटोज भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। अपने डांस की वजह से लोकप्रिय हुईं अंजलि की वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट पर सामने आते ही वायरल हो जाती हैं। बीते दिनों एक्ट्रेस अपने एक कथित एमएमएस को लेकर भी काफी चर्चा में थीं। हालांकि इस वायरल वीडियो का खंडन करते हुए अंजलि ने साफ कर दिया था कि लोग उन्हें बदनाम करने के लिए उनके चेहरे और नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने यह भी कहा था कि जिन लोगों ने उन्हें आगे बढ़ाया वही ऐसा क्यों कर रहे हैं, उन्हें नहीं पता, लेकिन अब वह इसे नहीं झेल सकती।