फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anjali Arora: उमर रियाज संग रोमांस करती दिखेंगी अंजलि अरोड़ा, इस दिन रिलीज होगा नया म्यूजिक एल्बम

Sun, 11 Sep 2022 06:05 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सोशल मीडिया स्टार अंजलि अरोड़ा अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। वह आए दिन अपनी तस्वीरों और वीडियोज के लिए लाइमलाइट में बनी रहती हैं।
विज्ञापन
1 of 4
अंजलि अरोड़ा, umar riaz - फोटो : Instagram
सोशल मीडिया स्टार अंजलि अरोड़ा अक्सर किसी ना किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। वह आए दिन अपनी तस्वीरों और वीडियोज के लिए लाइमलाइट में बनी रहती हैं। कच्चा बादाम गाने पर बनाए अपने वीडियो से मशहूर हुईं अंजलि बीते महीने एक एमएमएस को लेकर भी काफी चर्चा में थीं। इंटरनेट पर लीक हुए इस एमएमएस को लेकर दावा किया जा रहा था कि इसमें नजर आ रही लड़की अंजलि अरोड़ा है। हालांकि, अंजलि ने इन दावों और वीडियो पूरी तरह गलत बताया था।
विज्ञापन

2 of 4
अंजलि अरोड़ा - फोटो : इंस्टाग्राम
अक्सर सुर्खियों में रहने वाली अंजलि अरोड़ा एक बार फिर चर्चाओं में हैं। हाल ही में अंजलि ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ एक जानकारी शेयर की है। कुछ देर पहले ही शेयर किए गए इस पोस्ट के जरिए अंजलि ने अपने अपकमिंग सॉन्ग के बारे में जानकारी दी। एक्ट्रेस जल्द ही बिग बॉस 15 में नजर आ चुके उमर रियाज के साथ एक म्यूजिक एल्बम में नजर आने वाली हैं। अंजलि ने हाल ही में अपने इस नए एल्बम का एक पोस्टर भी जारी किया है।
विज्ञापन

3 of 4
अंजलि अरोड़ा - फोटो : Instagram
इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए इस पोस्ट के कैप्शन में अंजलि ने लिखा, एक बड़ा सरप्राइज यहां है। ️मेरे ख्यालों की मलिका 2.0 15 सितंबर को रिलीज हो रहा है। यह मेरा पसंदीदा गाना है और आज मैं इस गाने के अभिनय करके बहुत खुश हूं।️ क्या आप लोग तैयार हैं? इससे पहले अंजलि और उमर का एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें दोनों हाथो में हाथ डाले साथ में नजर आ रहे हैं। उस समय इस बात का अंदाजा लगाया जा रहा था कि दोनों जल्द ही एक साथ काम करते नजर आ सकते हैं। अब इस पोस्ट इसकी आधिकारिक पुष्टि कर दी है।

विज्ञापन

4 of 4
अंजलि अरोड़ा, मुनव्वर फारूकी - फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले हाल ही में अंजलि का गाना सइया दिल में आना रे रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों का काफी अच्छा रिस्पांस मिला था। वहीं, अंजलि अरोड़ा के काम की बात करें तो वह कंगना रणौत के रियलिटी शो 'लॉकअप' का हिस्सा रही थीं। शो में अंजलि और मुनव्वर फारूकी की दोस्ती को लोगों ने काफी पसंद किया था। इसके अलावा वह कई म्यूजिक वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं। बीते दिनों वायरल हुए एमएमएस में दावा किया गया था कि उसमें अंजलि अरोड़ा हैं। लेकिन अंजलि ने साफ कर दिया था कि वह उस वीडियो में नहीं हैं और उन्हें बदनाम करने के लिए ऐसा किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें