रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
संदीप रेड्डी वांगा के निर्देशन में बन रही यह फिल्म सबको काफी उत्साहित कर रही है। फिल्म की शूटिंग के दौरान लीक हुई तस्वीरों से लेकर वीडियो या पोस्टर तक को दर्शक भरपूर प्यार दे रहे हैं। रणबीर कपूर, अनिल कपूर, बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना और तृप्ति डिमरी स्टारर इस फिल्म के प्री-टीजर की रिलीज को लेकर एक बड़ा अपडेट आया है। दरअसल, निर्माताओं ने इस महीने 11 जून यानी कल सुबह 11:11 बजे फिल्म का प्री-टीजर रिलीज करने का फैसला किया है। सोशल मीडिया पर फिल्म निर्माता के साथ-साथ फिल्म के निर्माता भूषण कुमार ने इसकी घोषणा की है।