फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suresh Oberoi: विवेक और ऐश्वर्या राय के रिश्ते से अंजान थे सुरेश ओबेरॉय, सलमान खान को लेकर कही यह बात

Tue, 19 Dec 2023 12:30 AM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सुरेश ओबेरॉय ने कहा, 'ज्यादातर चीजें तो मैं जानता ही नहीं था। विवेक ने मुझे कभी नहीं बताया। रामू (राम गोपाल वर्मा) ने मुझे बताया और रामू से पहले किसी और ने मुझे बताया था। मैंने उसे समझा दिया था। समझाया था कि ऐसा मत करो।'
विज्ञापन
1 of 5
सुरेश ओबेरॉय-विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या राय - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर स्टारर एनिमल में मशहूर अभिनेता सुरेश ओबेरॉय ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हाल ही में रिलीज हुई एनिमल बॉक्स ऑफिस तहलका मचा रही है। फिल्म के हर किरदार के अभिनय की जबर्दस्त सराहना की जा रही है। सुरेश ओबेरॉय को उनके निभाए घए किरदार के लिए दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। सुरेश ओबेरॉय ने हाल ही में बताया कि उनके बेटे और अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने ऐश्वर्या राय के साथ अपने रिश्ते के बारे में उन्हें कभी नहीं बताया।
विज्ञापन

2 of 5
सुरेश ओबेरॉय - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
संदीप रेड्डी वांगा एनिमल में सुरेश ओबेरॉय ने रणबीर कपूर के किरदार विजय के दादा का किरदार निभाया है। अपने जबर्दस्त अभिनय प्रदर्शन के लिए उन्हें खूब प्रशंसा मिल रही है। हाल ही में एक बातचीत के दौरान सुरेश ओबेरॉय ने खुलासा करते वह बताया कि वह विवेक ओबेरॉय और ऐश्वर्या राय के रिश्ते से अंजान थे। उन्होंने कहा कि फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा ने उन्हें इसके बारे में बताया था।  

Jacqueline Fernandez: जैकलीन ने खटखटाया दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा, मनी लॉन्ड्रिंग केस रद्द करने की मांग की
विज्ञापन

3 of 5
सुरेश ओबेरॉय, विवेक ओबेरॉय - फोटो : सोशल मीडिया
सुरेश ओबेरॉय ने कहा, 'ज्यादातर चीजें तो मैं जानता ही नहीं था। विवेक ने मुझे कभी नहीं बताया। रामू (राम गोपाल वर्मा) ने मुझे बताया और रामू से पहले किसी और ने मुझे बताया था। मैंने उसे समझा दिया था। समझाया था कि ऐसा मत करो।' बातचीत के दौरान उनसे पूछा गया कि क्या उनके बेटे विवेक की वजह से अमिताभ बच्चन के साथ उनकी गतिशीलता प्रभावित हुई। इसके जवाब देते हुए एनिमल अभिनेता ने कहा कि वह कभी भी बिग बी के बहुत अच्छे दोस्त नहीं रहे।

4 of 5
सुरेश ओबेरॉय - फोटो : सोशल मीडिया
उन्होंने कहा, 'मैं उनका को-एक्टर था। मेरे भाई के निधन के समय जया जी आ के बैठी थीं। हमारा रिश्ता इंडस्ट्री के हिसाब से था। मेरी दोस्ती डैनी मुकुल से थी। हां, मिस्टर बच्चन ने मुझे अपने जन्मदिन पर आमंत्रित किया, लेकिन यह ठीक था।' उन्होंने कहा कि अमिताभ बच्चन ज्यादातर चीजें दूसरों को नहीं बताते हैं। हालांकि, जब भी वह मिलते हैं। दोनों अभिनेता एक-दूसरे के प्रति बहुत अच्छे होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुरेश ओबेरॉय - फोटो : सोशल मीडिया
इसके साथ ही उन्होंने सलमान खान को लेकर बात करते हुए कहा, 'हम सभी एक-दूसरे से बहुत अच्छे से मिलते हैं। सलमान खान जब भी मुझसे मिलते हैं तो सिगरेट छिपा लेते हैं और फिर मुझसे इज्जत से बात करते हैं। सलमान खान या उनके पिता सलीम खान मिलते हैं, तो बड़े ही सम्मान के साथ मिलते हैं। मैं विवेक को हमेशा सलीम जी के पैर छूने के लिए कहता हूं। मैं सलीम भाई का भी सम्मान करता हूं। चीजें हुईं, लेकिन मेरे रिश्ते काफी अच्छे हैं।' 

श्रेनु पारिख के हाथों में रची मेहंदी, साझा की दिलकश तस्वीरें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें