'गदर' बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म है। फिल्म में मुख्य भूमिका में सनी देओल, अमीषा पटेल और अमरीश पुरी दिखे। इनके साथ पर्दे पर सनी देओल के बेटे के किरदार में जीत नाम का एक बच्चा भी दिखा था। ये जीत नाम का बच्चा आपको याद ही होगा। अब जवान हो चुका जीत हीरो के रोल में पर्दे पर दिखेगा।
विज्ञापन
जवान हो गया 'गदर' का जीत, अब हीरो बनकर आएगा
2 of 6
2001 में आई 'गदर' ने कमाई के रिकॉर्ड तोड़ डाले थे। फिल्म सुपरहिट रही थी। फिल्म में तारा नाम के एक सिख की कहानी थी, जो 1947 में बंटवारे के दौरान परिवार से बिछुड़ गई सकीना नाम की मुस्लिम लड़की से प्यार कर बैठता है। दोनों शादी कर लेते हैं और उनका एक बेटा भी हो जाता है जिसका नाम जीत रखते हैं। जीत को फिल्म के बाद कभी नहीं देखा गया। जीत फिर कभी पर्दे पर नहीं दिखे। जीत का किरदार फिल्म निर्माता अनिल शर्मा के बेटे उत्कर्ष ने निभाया है।
विज्ञापन
जवान हो गया 'गदर' का जीत, अब हीरो बनकर आएगा
3 of 6
फिल्म में जब सनी देओल पाकिस्तान में घुसकर अमरीश पुरी को धमका रहे होते हैं, तो उनके बेटे जीत का गुस्सा भी दर्शकों का ध्यान खींचता है। उतकर्ष को देखकर तब लगा कि ये लड़का जरूर आने वाले वक्त का स्टार होगा, अब 15 साल बाद वो बड़े धमाके को तैयार हैं।
जवान हो गया 'गदर' का जीत, अब हीरो बनकर आएगा
4 of 6
गदर के 15 साल बाद अब उत्कर्ष युवा हो चुके हैं। उत्कर्ष शर्मा अब कुछ ऐसे दिखते हैं। वो सार्वजनिक स्थानों पर बिल्कुल नहीं जाते हैं। उनके बेहद कम फोटो सोशल मीडिया या नेट पर मौजूद हैं। वो पिछले साल से खुद भी डायरेक्टर बन गए हैं। अब उनके पापा अनिल शर्मा उनको लेकर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं।
विज्ञापन
जवान हो गया 'गदर' का जीत, अब हीरो बनकर आएगा
5 of 6
उत्कर्ष ने 2015 में 'पर्पज' और 'होम' नाम की दो शॉर्ट फिल्म उत्कर्ष बना चुके हैं। वो इन फिल्मों में बतौर निर्देशक और और लेखक काम कर चुके हैं। अब उत्कर्ष पापा के निर्देशन में काम करेंगे।
अनिल शर्मा बेटे उत्कर्ष को लेकर फिल्म बनाने की तैयारी कर चुके हैं। फिल्म का नाम 'जीनियस' होगा। अनिल के अनुसार फिल्म की शूटिंग इस साल शुरू हो जाएगी। फिल्म के लिए हीरोइन की तलाश भी चल रही है।