फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Social Media: अनिल कपूर ने पोस्ट शेयर कर पत्नी पर लुटाया प्यार, बोले- "38 साल का सफर खुशनुमा बनाने के लिए धन्यवाद"

Thu, 19 May 2022 05:27 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
anil kapoor, sunita kapoor - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर इन दिनों निर्देशक राज मेहता की फिल्म 'जुग जुग जियो' को लेकर चर्चाओं में हैं। अपनी प्रोफेशनल लाइफ में चर्चाओं में रहने के साथ ही अनिल कपूर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियां बटोर रहे हैं। दरअसल आज उनकी और सुनीता कपूर की शादी की सालगिरह है।  हालांकि सुनीता और अनिल इस विशेष दिन पर एक ही शहर में नहीं हैं, लेकिन फिर भी अनिल ने अपनी पत्नी के इस दिन को खास बनाने के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए प्यार भरा नोट लिखा। अनिल कपूर के इस नोट ने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह सुनीता से बहुत प्यार करते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
anil kapoor, sunita kapoor - फोटो : social media
पोस्ट साझा कर जताया प्यार 
अनिल कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुनीता के साथ कुछ थ्रोबैक तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों को साझा करते हुए अनिल ने बताया कि पहली बार इस खास दिन सुनीता से दूर रहना उनके लिए कितना मुश्किल है। वह लिखते हैं, "मेरी जीवन की सब कुछ सुनीत कपूर को हैप्पी एनिवर्सरी। काश सभी को हमारे जैसा प्यार जीने का मौका मिले। मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि हर साल मैं अपना जीवन आपके साथ बिताकर और जवान हो जाता हूं। मुझे तीन बहुत अच्छे से प्यार करने वाले, स्वतंत्र और बिल्कुल पागल बच्चे देने के लिए धन्यवाद। आप मेरे दिल और घर दोनों में हैं... 38 साल में पहली बार आज आपसे दूर रहना बहुत मुश्किल है और मैं दिन, मिनट और सेकंड गिन रहा हूं, जब तक कि हम आपकी पसंदीदा जगह पर फिर से न मिल पाएं। मैं आपको याद और प्यार करता हूं।"
 
विज्ञापन

3 of 4
जेरेमी रेनर - फोटो : सोशल मीडिया
'हॉकआई' ने किया पोस्ट पर कमेंट 
अनिल की इस पोस्ट पर फैंस के साथ ही इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां कमेंट कर रही हैं। कमेंट करने वाले इन्हीं लोगों में हॉलीवुड स्टार जेरेमी रेनर भी शामिल हैं। उन्होंने अनिल की पोस्ट के कमेंट सेक्शन में हार्ट इमोजी के साथ कमेंट किया। दरअसल अनिल कपूर उनके साथ इस समय राजस्थान में शूटिंग कर रहे हैं और इसी वजह से वह सुनीता के साथ नहीं हैं।
विज्ञापन

4 of 4
जुग जुग जियो - फोटो : Instagram
इन फिल्मों में आएंगे नजर 
अनिल के वर्कफ्रंट की बात करें तो आखिरी बार उन्हें अपने बेटे हर्षवर्धन कपूर के साथ फिल्म 'थार' में काम करते हुए देखा गया था। अनिल कपूर को अब जल्द फिल्म 'जुग जुग जियो' में देखा जाएगा। उनके साथ फिल्म में वरुण धवन, कियारा आडवाणी और नीतू कपूर भी मुख्य भूमिका में हैं। 'जुग जुग जियो' इस साल 24 जून को रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें