फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीदेवी की खूबसूरती बन गई थी अनिल कपूर के करियर का रोड़ा, सबक सिखाने के लिए की थी ये गलती

Mon, 18 Jun 2018 05:18 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
श्रीदेवी
श्रीदेवी और अनिल कपूर ने 80 के दशक में 'मिस्ट इंडिया' से लेकर 'लम्हे' तक कई हिट फिल्में दी हैं । दोनों की जोड़ी को दर्शक बहुत पसंद करते थे । लेकिन एक समय ऐसा आया जब अनिल कपूर, श्रीदेवी से नफरत करने लगे थे । इसी के चलते उन्होंने एक बहुत बड़ी गलती की थी ।
विज्ञापन

2 of 6
श्रीदेवी
दरअसल, जब भी दोनों की साथ में कोई फिल्म आती थी तो सारा स्टारडम श्री ले जाती थीं । दोनों ही अपने करियर के पीक पर थे ।   फिर एक समय ऐसा आया कि अनिल को श्री के इस स्टारडम से डर लगने लगा । 
विज्ञापन

3 of 6
अनिल कपूर और श्रीदेवी
सीनियर जर्नलिस्ट सुभाष के झा ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था, 'धीरे-धीरे श्री, अनिल से ज्यादा बड़ी स्टार बन गई थीं । जिसे अनिल बर्दाश्त नहीं कर पा रहे थे । इसी के चलते अनिल ने श्री के साथ दो ब्लॉकबस्टर फिल्में रिजेक्ट कर दी थीं ।' यह अनिल की बहुत बड़ी भूल थी । जिस पर बाद में उन्हें पछतावा हुआ था ।

4 of 6
अनिल कपूर और श्रीदेवी
इनमें से एक थी 'चालबाज' और दूसरी थी 'चांदनी' । जब अनिल को लगता था कि हीरो का किरदार हीरोइन के मुकाबले दमदार नहीं है तो वो फिल्म करने से मना कर देते थे । इसी के चलते एक फिल्म का नाम अनिल कपूर के किरदार पर 'मिस्टर इंडिया' रखा गया था ।
विज्ञापन

5 of 6
अनिल कपूर और श्रीदेवी
बाेनी कपूर ने दोनों को लेकर 'रूप की रानी चोरों का राजा' बनाई थी । यह उस समय की सबसे महंगी फिल्म थी । लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप हो गई । बाद में दोनों के बीच स्टारडम की ये लड़ाई खत्म हो गई थी ।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अनिल कपूर और श्रीदेवी
जब श्रीदेवी का निधन हुआ तब अनिल, बोनी के परिवार के साथ मजबूती से खड़े रहे । खबरों की मानें तो जाह्नवी और खुशी मां के निधन के बाद अनिल कपूर के घर पर शिफ्ट हो गई थीं । अनिल अंदर से इतने मजबूत हैं कि श्रीदेवी की आखिरी यात्रा के समय भी उन्होंने अपनी आंखों में आंसू नहीं आने दिया था ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें