सैलूलॉयड के दौर से मीलों आगे निकल चुका सिनेमा अब धीरे-धीरे डिजिटल दुनिया का हिस्सा बनता जा रहा है। सिर्फ विदेश में नहीं बल्कि भारतीय फिल्म इंडस्ट्री भी अपनी पहुंच बढ़ाने के लिए सिनेमाघरों और टीवी के बाद अब वेब स्ट्रीमिंग का सहारा ले रहा है। यही वजह है कि बॉलीवुड की कई हस्तियां अब वेब सीरीज में दिलचस्पी ले रही हैं। विवेक ओबरॉय, सैफ अली खान, करण जौहर, राजकुमार राव और शाहरुख खान के बाद अब अनिल कपूर भी इसका हिस्सा बनने जा रहे हैं।