फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल कपूर ने सूट-बूट में गेटवे ऑफ इंडिया के सामने कराया फोटोशूट, तस्वीरें देख ‘दिल’ दे बैठीं पत्नी सुनीता कपूर

Thu, 18 Mar 2021 10:53 AM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनिल कपूर - फोटो : Insatagram- @anilskapoor

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर का जलवा 90 के दशक से लेकर अब तक बरकरार है। सोशल मीडिया पर उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर उनके 4 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटो शेयर कर एक बार फिर से ये साबित कर दिया है कि ‘ओल्ड इज गोल्ड’। उनकी तस्वीरों पर बॉलीवुड की तमाम हस्तियां लाइक और कमेंट कर रही हैं। इस बीच उनकी पत्नी सुनीता कपूर का कमेंट चर्चा में आ गया है। सुनीता पति की तस्वीरें देख दिल दे बैठीं। पूरे कमेंट में उन्होंने सुर्ख लाल दिल वाला इमोजी बनाया।

विज्ञापन

2 of 5
अनिल कपूर - फोटो : Insatagram- @anilskapoor
अभिनेता अनिल कपूर ने तस्वीरें शेयर करते हुए एक छोटी सी शायरी भी लिखी है। उन्होंने लिखा ‘ऐ परिंदे, यूं जमीन पर बैठकर क्यों आसमान देखता है? पंखों को खोल, क्यूंकि जमाना सिर्फ उड़ान देखता है। लहरों की तोह फितरत ही है शोर मचाने की, लेकिन मंजिल उसी की होती है, जो नजरों से तूफान देखता है’।
विज्ञापन

3 of 5
अनिल कपूर - फोटो : Insatagram- @anilskapoor

अनिल कपूर की तस्वीरों पर बी-टाउन के सेलेब्रिटीज दिल खोल के कमेंट कर रहे हैं। वहीं, उनके फैंस ने तो मानों कमेंट्स और लाइक्स की बौछार कर दी है। दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने भी हंसी और मुक्के वाले इमोजी के साथ इसपर कमेंट किया है। अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने दिल वाले इमोजी के साथ लिखा ‘लव’। भतीजी अंशुला कपूर ने फायर वाला इमोजी लगाते हुए लिखा ‘चाचू…’। दरअसल, उनके कहने का मतलब था कि चाचू ने आग लगा दी। इस तरह एकता कपूर और अन्य लोगों ने भी उनकी तारीफ की।
 

4 of 5
अनिल कपूर - फोटो : Insatagram- @anilskapoor
इन फोटोज में अनिल कपूर का स्टाइल देखते ही बन रहा है। सूट पहने मुंबई में उनकी ये तस्वीरें कैमरे में कैद की गई हैं। बता दें कि इससे पहले भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से फोटोज शेयर की थीं, जिसमें वो मुंबई की सड़कों पर चलते नजर आ रहे थे। साथ ही एक विंटेज कार की भी फोटो उन्होंने शेयर की थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि अभिनेता अनिल कपूर ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। कॉमेडी फिल्म नो एंट्री के लिए उन्हें राष्ट्रीय फिल्म फेयर अवार्ड भी मिल चुका है। अभिनेता के पास आगामी कुछ फिल्मी प्रोजेक्ट्स हैं, जिसके जरिए वे एक बार फिर दर्शकों के बीच अपने अभिनय का लोहा मनवाने पर्दे पर उतरेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें