फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'द कपिल शर्मा शो' मेें बेटी के साथ पहुंचे अनिल कपूर, सोनम से कहा- मैं माफी मांगता हूं

Thu, 24 Jan 2019 05:28 PM IST
Trainee Trainee एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अनिल कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
हर वीकेंड कपिल शर्मा और उनकी टीम 'द कपिल शर्मा शो' के जरिए लोगों को गुदगुदाती है। इस बार जब से कपिल ने टेलीविजन पर कमबैक किया है, उनके सितारे बुलंदियों पर हैं। बीते दिनों कपिल शर्मा ने पीएम मोदी से मुलाकात भी की थी। इस हफ्ते कपिल शर्मा के शो में फिल्म 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' की स्टार कास्ट नजर आएगी। इस ऐपिसोड में अनिल कपूर मांफी मांगते दिखेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
anil kapoor
अनिल कपूर अपनी बेटी सोनम कपूर से कितना प्यार करते हैं यह बात किसी से छिपी नहीं है। इसी प्यार का असर है कि उन्होंने सोनम कपूर से सबके सामने माफी मांगी। कपिल के शो में अनिल कपूर, सोनम, जूही चावला और राजकुमार राव अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए आए थे। अनिल ने कहा कि वह सोनम के लिए कभी पैरेंट-टीचर मीटिंग में नहीं गए। 
विज्ञापन

3 of 5
sonam kapoor - फोटो : social media
अनिल ने बताया कि वह हमेशा शूटिंग में व्यस्त रहते थे। बर्थडे पार्टी में भी वह सबसे लेट पहुंचते थे। कई बार तो वह उसी कॉस्ट्यूम या लुक में पहुंच जाते थे जिसकी वह शूटिंग कर रहे होते थे। अनिल ने कहा कि वे इस बात के लिए सोनम से माफी मांगते हैं।

4 of 5
sonam kapoor
शो के दौरान कपिल शर्मा ने सोनम की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि शादी के तुरंत बाद ही सोनम ने अपना काम शुरू कर दिया। सोनम ने भी अपने पति आनंद के बारे में कई खुलासे किए। सोनम ने बताया कि चूड़ा क्या होता है, यह आनंद को तब पता चला जब उन्होंने उसे उनके हाथों में देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sonam kapoor, anand ahuja - फोटो : instagram
इसके साथ ही सोनम ने शादी के दौरान हुई जूता छिपाई रस्म का भी एक किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि स्वरा भास्कर ने  जूते छिपाने का प्लान किया था लेकिन आनंद ने उन्हें मात दे दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें