बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर इन दिनों काफी चर्चा में हैं। हाल ही में वह अपनी फिल्म टोटल धमाल में मस्ती करते नजर आए थे। 'बेटा', 'जुदाई', ' लाडला' जैसी मजबूत महिला किरदारों वाली फिल्मों में काम कर चुके अनिल कपूर ने कहा कि उनके करियर के शुरुआती दौर में फिल्म उद्योग के लोगों ने उन्हें ऐसी फिल्म नहीं करने की सलाह दी थी जिसमें महिलाओं का किरदार पुरुष किरदार से ज्यादा बेहतर या उनके बराबर हो।