फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पागलपंती का पहला गाना रिलीज, इवेंट में अनिल कपूर ने खोला हमेशा जवां दिखने का राज

Thu, 24 Oct 2019 08:45 PM IST
Avinash Pal मुंबई टीम, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
पागलपंती - फोटो : सोशल मीडिया
मल्टीस्टारर फिल्म 'पागपंलती' का पहला गाना 'तुम पर हैं हम अटके' गुरुवार को यहां मुंबई में एक शानदार फंक्शन में रिलीज हुआ। ये गाना सलमान खान और काजोल अभिनीत फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' के गाने का रीमेक है। इस गाने में जॉन अब्राहम और इलियाना डिक्रूज की रोमांटिक केमिस्ट्री नजर आ रही है। इस गाने को मीका सिंह और नेहा कक्कड़ ने अपनी आवाज दी है। मुंबई में हुए सॉन्ग लांच इवेंट में जॉन अब्राहम, इलियाना डिक्रूज, अनिल कूपर, अरशद वारसी, पुलकित सम्राट, कीर्ति खरबंदा, उवर्शी रौतेला, निर्देशक अनीस बज्मी और निर्माता भूषण कुमार मौजूद रहे। यह फिल्म 22 नवंबर को रिलीज हो रही है।
विज्ञापन

2 of 5
पागलपंती - फोटो : सोशल मीडिया
कार्यक्रम के दौरान कलाकारों ने फिल्म से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। इस मौके पर जॉन ने कहा, मैं अनीस भाई का बहुत बड़ा फैन हूं, ऐसी फिल्मों को करना बहुत ही रोमांचक होता है। इसकी पूरी जिम्मेदारी हमने निर्देशक पर छोड़ दी। जिसके बाद एक कमाल की फिल्म बन कर सामने आई।  पूरी टीम के साथ काम करके बहुत मजा आया। यह एक बेहतरीन कॉमेडी फिल्म है और सभी ने इसमें शानदार काम किया है।
विज्ञापन

3 of 5
पागलपंती - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं अरशद वारसी ने कहा कि बहुत जमाने के बाद मैंने कोई फिल्म की है जहां मुझे खुलकर काम करने का मौका मिला है, खास तौर पर जब आपके साथ जॉन जैसा एक्टर और अनीस जी जैसा डायरेक्टर हो तो और भी मजा आता है। सेट पर मुझे कई नए दोस्त मिले जिनके साथ काम करने का एक अनूठा अनुभव रहा। शूटिंग के दौरान हम सबने मिलकर खूब पागलपंती की और अगर कैमरे के पीछे हुई उन सभी मस्ती पर फिल्म बन जाये तो वह एक अलग पागलपंती होगी। वहीं अनिल कपूर ने अनीस बज्मी के साथ अपने काम करने के लंबे अनुभव को शेयर करते हुए कहा, अनीस जी के साथ बहुत फिल्मे की हैं और बहुत सी फिल्मे आगे भी करनी हैं। 25 सालों में इनके साथ काम करने का कमाल का अनुभव है और उम्मीद करता हूं कि यह सफर आने वाले 25 सालों तक भी ऐसे ही जारी रहे।

4 of 5
पागलपंती - फोटो : सोशल मीडिया
बातचीत के दौरान जॉन अब्राहम, अनिल कपूर और अरशद वारसी से उनके स्ट्रगलिंग दिनों से जुड़े सवाल भी पूछे गए। जिसके जवाब में जॉन ने कहा कि हर दिन मुझमे सुधार होता है।  हर आलोचना के बाद मैं बेहतर काम करने की भरपूर कोशिश करता हूं। मैं अपना सिर नीचे रखता हूं और काम करना जारी रखता हूं। मेरे अंदर कोई नकारात्मकता नहीं है कि कोई बुरा बोल रहा है। मैं सिर्फ अच्छा काम करना चाहता हूं। वहीं अरशद वारसी ने कहा कि मैं जब इंडस्ट्री में आया उस दौरान कई और कलाकारों ने डेब्यू किया था। उस समय मुझे लेकर कहा गया था कि मैं इंडस्ट्री में जल्द ही गायब हो जाऊंगा लेकिन आज वे सभी एक्टर्स गायब हो गए हैं और सिर्फ मैं ही दिख रहा हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पागलपंती - फोटो : सोशल मीडिया
स्ट्रगलिंग दिनों को लेकर अनिल कपूर ने कहा कि करियर की शुरुआत में जिन चीजों को लेकर मेरी आलोचना की जाती थी आज वही मेरा सबसे मजबूत पक्ष हैं। एक्टर ने कहा कि पहले मेरे शरीर पर अधिक बाल होना और काफी जवान दिखने को मेरी कमजोरी के रूप में देखा जाता था लेकिन आज वे मेरी पहचान हैं।  

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें