रणबीर कपूर और ऋषि कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
अनिल कपूर ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा, 'जेम्स को याद कर रहा हूं.. नीतू और ऋषि के साथ सोनम और रणबीर के करियर की लॉन्च पार्टी को साझा करना, मेरे जीवन की सबसे सुखद यादों में से एक है'। गौरतलब है कि अनिल कपूर अभिनेता ऋषि कपूर को मजाक में जेम्स बुलाते थे। पता हो कि रणबीर कपूर और सोनम कपूर ने बॉलीवुड में एक साथ डेब्यू किया था। इन दोनों की डेब्यू फिल्म सांवरिया थी।