फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनम की शादी पर पहली बार बोले अनिल कपूर, कहा- 'घर के बाहर लाइट इसलिए लगी है क्योंकि...'

Mon, 30 Apr 2018 01:34 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
सोनम कपूर
सोनम कपूर अपने ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा से शादी करने जा रही हैं या नहीं, इस बात पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है । सोनम या किसी भी परिवार वाले ने शादी की खबर को कंफर्म नहीं किया है । हालांकि अनिल कपूर के घर को सजाया जा चुका है ।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
अनिल कपूर
इस मामले में अब सोनम कपूर के पापा अनिल कपूर का बयान सामने आया है । एक इवेंट के दौरान अनिल कपूर से उनकी बेटी की शादी के बारे में सवाल पूछा गया । इसके जवाब में अनिल कपूर ने कहा, 'जब हमने करियर की शुरुआत की थी तो मीडिया ने हमारा हमेशा साथ दिया।'
विज्ञापन

3 of 6
Anil Kapoor
'हम सही समय पर सब कुछ शेयर करेंगे। हम कुछ भी डिटेल्स नहीं छुपाएंगे। आप लोगों को पता चलेगा कि हमारे घर के सामने लाइटिंग क्यों की गई है ।' अनिल कपूर ने सोनम की शादी की खबर को खारिज नहीं किया लेकिन खुलकर कुछ बताया भी नहीं ।
 

4 of 6
सोनम कपूर
पिछले दिनों 'वीरे दि वेडिंग' की ट्रेलर लॉन्चिंग के दौरान सोनम ने अपनी शादी पर कहा था, 'जब वक्त आएगा सभी को सबकुछ पता चल जाएगा। मेरे मीडिया के साथ हमेशा से अच्छे रिश्ते रहे हैं । इस बात को भी समय रहते जरूर शेयर करूंगी।' 
विज्ञापन

5 of 6
सोनम का घर
कुछ दिन पहले सोनम कपूर की मम्मी सुनीता अपने घर की सजावट करवाती देखी गई थीं । खबरों की मानें तो सोनम की शादी के कार्ड नहीं छपेंगे । सोनम और आनंद का मानना है कि वेडिंग कार्ड्स में पेपर की काफी बर्बादी होती है। ऐसे में उन्होंने ई-इनवाइट तैयार करवाया है, जिसे सभी गेस्ट को भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सोनम का घर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोनम की मेहंदी 6 मई को, 7 मई को संगीत और 8 मई को शादी होगी । शादी में जैकलीन फर्नांडिज, सलमान खान, रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, करीना कपूर खान, आलिया भट्ट, वरुण धवन, सैफ अली खान, करण जौहर, करिश्मा कपूर और स्वरा भास्कर को इनवाइट किया गया है । 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें