फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनिल कपूर की उम्र से फेस ऐप भी खा गया मात, फैंस के Memes देख एक्टर ने की तारीफ

Sun, 28 Jul 2019 09:52 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
ranbir kapoor, salman khan, hrithik roshan, anil kapoor - फोटो : social media
आम लोग हों या बॉलीवुड सेलिब्रिटीज फेस ऐप चैलेंज का खुमार छाया हुआ है। तभी तो अर्जुन कपूर से लेकर वरुण धवन समेत कई एक्टर्स ने अपनी तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वो बूढ़े नजर आ रहे हैं लेकिन इंडस्ट्री में एक एक्टर ऐसा है जिसकी उम्र को फेस ऐप भी मात नहीं दे पाया।
विज्ञापन

2 of 5
anil kapoor - फोटो : social media
दरअसल, सोशल मीडिया पर अनिल कपूर के फैंस ऐसी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं जिनमें फेस ऐप के बाद दूसरे स्टार्स तो बूढ़े नजर आने लगे हैं लेकिन अनिल कपूर अब भी वैसे ही दिख रहे हैं। 62 वर्षीय अनिल कपूर अपने लुक से अभी भी यंगस्टर को मात देते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी उम्र को लेकर फैंस अक्सर ऐसे मीम्स बनाते रहते हैं। कई बार अनिल कपूर फैंस के ऐसे मीम रिट्वीट भी करते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
anil kapoor - फोटो : social media
अब इसी तस्वीर को देखिए जिसमें रणबीर कपूर, सलमान खान और ऋतिक रोशन नजर आ रहे हैं लेकिन अनिल कपूर के आगे कोई नहीं टिकता। फैंस के ऐसे मीम देखकर अनिल कपूर भी एंजॉय कर रहे हैं। उनका कहना है कि 'लोगों की रचनात्मकता से बहुत खुश हूं और मनोरंजन कर रहा हूं। वो हमेशा मुझे सरप्राइज कर देते हैं। मुझे खुशी है कि मैं लोगों का मनोरंजन कर पा रहा हूं।'

4 of 5
anil kapoor - फोटो : social media
करीब 3 दशक से भी ज्यादा समय से काम कर रहे अनिल कपूर के लिए शानदार समय रहा। इस दौरान वो प्रोफेशनल फ्रंट के साथ-साथ पर्सनल लाइफ में भी हिट रहे। करियर में शायद ही ऐसा कोई पड़ाव आया हो जब अनिल कपूर की फिल्मों ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Anil Kapoor - फोटो : instagram
अनिल कपूर की अगली फिल्म मलंग है। फिल्म में आदित्य रॉय कपूर और दिशा पाटनी लीड रोल में नजर आएंगे। मलंग के अलावा अनिल के खाते में फिल्म तख्त भी है। करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस की इस फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें