हमारा दिल आपके पास है
- फोटो : Social media
हमारा दिल आपके पास है (2000)
फिल्म हम आपके दिल में रहते हैं के बाद सतीश कौशिक ने एक बार फिर एक तेलुगू फिल्म का रीमेक किया। इस बार फिल्म में बतौर मुख्य कलाकार अनिल कपूर और ऐश्वर्या राय नजर आए। फिल्म में ऐश्वर्या के किरदार के साथ दुष्कर्म हो जाता है, जिसके बाद उसे अनिल कपूर का किरदार सहारा देता है। फिर किस तरह दोनों में प्यार होता है, इस पर फिल्म की कहानी आधारित है।