फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घुटनों पर बैठकर अनिल कपूर ने किया माधुरी को प्रपोज, फिर देखने को मिली 90s की ऑनस्क्रीन केमेस्ट्री

Mon, 11 Feb 2019 08:13 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर
90 के दशक की सबसे पॉपुलर जोड़ियों में से एक माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर की जोड़ी ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। दोनों एक बार टोटल धमाल में नजर आने वाले हैं। दोनों इन दिनों फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर अपनी फिल्म 'टोटल धमाल' के प्रमोशन के लिए डांस शो 'सुपर डांसर 3' के सेट पर पहुंचे।
विज्ञापन

2 of 5
इस दौरान अनिल कपूर ने माधुरी संग अपनी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री को रीक्रिएट किया। अनिल, माधुरी के सामने घुटनों पर बैठ गए और फिर उनसे हाथ मांगा। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन

3 of 5
madhuri dixit
बात अनिल और माधुरी के फिल्मों की तो दोनों की अब तक तकरीबन 16 फिल्में आ चुकी हैं जिनमें 'घरवाली बाहरवाली','राजकुमार','दिल तेरा आशिक','धारावी','खेल', 'बेटा','प्रतिकार','जमाई राजा','किशन कन्हैया', 'परिंदा','राम लखन' और 'तेजाब' और 'हिफाजत' जैसी फिल्में शामिल हैं।

4 of 5
madhuri
इसी दौरान ये भी कहा जाता था कि माधुरी और अनिल का अफेयर चल रहा है। एक समय में अनिल कपूर अपनी वाइफ को माधुरी ही बुलाने लगे थे। ऐसा इसलिए क्योंकि दोनों शूटिंग के सिलसिले में अक्सर साथ रहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Total Dhamaal - फोटो : firstpost
बात करें इंद्र कुमार (Indra Kumar) की मशहूर 'धमाल' सीरीज टोटल धमाल (Total Dhamaal) की तो इस फिल्म में अजय देवगन, अनिल कपूर, माधुरी दीक्षित, अरशद वारसी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, जॉनी लीवर और ईशा गुप्ता लीड रोल में हैं। फिल्म में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित पति पत्नी की भूमिका में हैं। फिल्म में अनिल का नाम अविनाश है। मल्टीस्टारर यह फिल्म 22 फरवरी को रिलीज हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें