फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनी पत्नी को माधुरी कहकर बुलाने लगे थे अनिल कपूर, सलमान खान के शो में किया खुलासा

Wed, 13 Jun 2018 08:37 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड एक्टर सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म 'रेस 3' के प्रमोशन में बिजी हैं और साथ ही वह अपने  टीवी शो 'दस का दम' को लेकर भी चर्चा में हैं। इस गेम शो में सलमान का अंदाज और फैन्स के साथ उनका कनेक्ट काफी पसंद किया जा रहा है। यही नहीं, इस शो में सलमान खान के गेस्ट भी अपनी जिंदगी के दिलचस्प किस्से शेयर करते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
माधुरी दीक्षित
इस शो में अनिल कपूर ने स्वीकार किया कि कभी-कभी वो अपनी पत्नी सुनीता को माधुरी कहकर पुकारा करते थे। अनिल ने बताया कि ऐसा इसलिए हो जाता था क्योंकि मैं अपना ज्यादा से ज्यादा समय माधुरी के साथ बिताता था।
विज्ञापन

3 of 6
माधुरी दीक्षित
अनिल ने कहा- 'मैं और माधुरी ज्यादातर फिल्मों में साथ काम करते थे इसलिए मुझे अपनी गलती का एहसास नहीं हुआ कि मैं सुनीता को माधुरी बुलाने लगा था। हालांकि सुनीता कभी मुझसे इस बात पर नाराज नहीं हुईं क्योंकि वो मेरे प्रोफेशन को समझती थीं। उन्होंने मुझे हमेशा सपोर्ट किया है।'

4 of 6
salman khan
इसी शो में सलमान ने बताया कि एक बार वह डबिंग कर रहे थे। तभी उनके पेट में गुड़-गुड़ हुआ उन्होंने कंट्रोल करने की कोशिश की लेकिन फिर गटर के पास ही...। इतना ही नहीं सलमान ने इस शो पर और भी कई दिलचस्प खुलासे किए।
विज्ञापन

5 of 6
madhuri dixit
बात करें अनिल और माधुरी के फिल्मों की तो दोनों की अब तक तकरीबन 16  फिल्में आ चुकी हैं जिनमें 'घरवाली बाहरवाली','राजकुमार','दिल तेरा आशिक','धारावी','खेल', 'बेटा','प्रतिकार','जमाई राजा','किशन कन्हैया', 'परिंदा','राम लखन' और 'तेजाब' और 'हिफाजत' जैसी फिल्में शामिल हैं। इसी दौरान ये भी कहा जाता था कि माधुरी और अनिल का अफेयर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Race 3
एक बार फिल्म अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित की जोड़ी 18 साल बाद 'टोटल धमाल' में दिखाई देगी। बता दें 'रेस 3' ईद के मौके पर रिलीज हो रही है, इस धमाकेदार एक्शन फिल्म को रेमो डिसूजा ने डायरेक्ट किया है। ये 'रेस' सीरीज की तीसरी फिल्म है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें