Anil Kapoor
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
गरीबी के दिन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जब अनिल कपूर मुंबई आए थे तो उनके परिवार की माली हालत ठीक नहीं थी। उनके परिवार के पास पैसों की भी तंगी थी। शुरुआती दिनों में वे राज कपूर के गैरेज में रहे थे। दरअसल, अनिल कपूर के पिता सुरिंदर कपूर, राजकपूर के पिता पृथ्वीराज कपूर के कजिन हैं। ऐसे में जब वे मुंबई आए थे तो सुविधा के अभाव में कुछ सालों तक राजकपूर के गैराज में रहते थे। इसके बाद उन्होंने एक इलाके में कमरा किराए पर लिया था। लंबे समय तक वे किराए के कमरे में भी रहे थे।