फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रेस 3' के दौरान हॉलीवुड सुपरस्टार से मिलकर गदगद हुए अनिल,7 साल पहले साथ कर चुके हैं काम

Thu, 29 Mar 2018 05:18 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Anil Kapoor and Tom
अनिल कपूर इन दिनों अबु धाबी में 'रेस 3' की शूटिंग में बिजी हैं। इस दौरान उनकी मुलाकात एक ऐसे दोस्त हुई जिसके साथ 7 साल पहले उन्होंने स्क्रीन शेयर की थी। यह दोस्त कोई और नहीं बल्कि हॉलीवुड के फेमस एक्टर टॉम क्रूज हैं। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Tom and Anil Kapoor
Hindustan Times की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों की मुलाकात अबु धाबी में हुई। जैसे ही अनिल कपूर को पता चला कि टॉम क्रूज अबु धाबी में फिल्म के शूट की वजह से आए है तो तुरंत उनसे मिले। हालांकि दोनों का शिड्यूल काफी टाइट था लेकिन फिर भी दोनों ने कुछ वक्त एक साथ बिताया।
विज्ञापन

3 of 5
Tom Cruise
बहुत कम लोग इस बात को जानते हैं कि टॉम और अनिल कपूर बहुत अच्छे दोस्त हैं। दोनों की बॉन्डिंग भी अच्छी है। जानकारी के मुताबिक जब टॉम को पता चला कि अनिल की चार फिल्में रिलीज होने वाली हैं तो उन्होंने अनिल की एनर्जी की जमकर तारीफ भी की। 
 

4 of 5
Anil Kapoor
आपको बता दें, अनिल कपूर टॉम क्रूज के साथ हॉलीवुड फिल्म Mission Impossible – Ghost Protocol 4 में काम कर चुके हैं। यह फिल्म 2011 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में भले ही अनिल कपूर का रोल छोटा था लेकिन वह दर्शकों को इंप्रेस करने में कामयाब रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Anil Kapoor
खबरों की मानें तो टॉम ने 'रेस 3' में अनिल कपूर के लुक की जमकर तारीफ भी की। आपको बता दें, 'रेस 3' के अलावा अनिल कपूर के पास 3 और फिल्में हैं। इनमें फन्ने खां, टोटल धमाल और एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा शामिल है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें