फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भतीजे के बाद अब बेटी के साथ फिल्म करेंगे अनिल कपूर, इस फिल्म में साथ आएंगे नजर

Sat, 14 Oct 2017 09:34 AM IST
amarujala.com- Presented by : शिप्रा सक्सेना
विज्ञापन
1 of 5
अनिल कपूर
अनिल कपूर और सोनम कपूर के फैन्स के लिए खुशखबरी है।  ये दोनों आपको जल्द ही एक साथ फिल्म में नजर आएंगे। ये जानकारी फिल्म मेकर विधु विनोद चोपड़ा ने दी है। 

पढ़ें- नवाजुद्दीन सिद्दीकी की 'मंटो' की शूटिंग पूरी, जानें कब होगी रिलीज
विज्ञापन

2 of 5
सोनम कपूर
जहां एक ओर फैन्स दोनों को एक साथ देखने के लिए एक्साइटेड हैं तो वहीं इस फिल्म का नाम भी उनके लिए किसी सरप्राइज पैकेज से कम नहीं है। इस फिल्म का नाम अनिल कपूर की फिल्म '1942 लव स्टोरी' के फेमस गाने की तर्ज पर 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' रखा गया है। हालांकि इस फिल्म को विधु की बहन शैली चोपड़ा डायरेक्ट करेंगी।

पढे़ं- 'सीक्रेट सुपरस्टार' और 'गोलमाल अगेन' में सेंसर ने किये नॉर्मल कट, दिवाली पर करेंगी धमाका
विज्ञापन

3 of 5
विधु विनोद चोपड़ा
विधु ने इस बात की घोषणा करते हुए कहा, ''ये हमारे लिए बहुत बड़ी बात है। मैं इस प्रोजेक्ट के लिए काफी उत्सुक हूं। दोनों को एक साथ फिल्म में काम करते हुए देखना अच्छा एक्सपीरिंयस होगा।'' 

पढे़ं- एक्टर जायद खान बोले- इस शख्स की वजह से बॉलीवुड में नहीं हो पाया कामयाब

4 of 5
विधु विनोद चोपड़ा
आपको बता दें कि '1942 लव स्टोरी' अनिल कपूर की बेहतरीन फिल्मों से एक है। वहीं इस फिल्म का गाना 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' काफी फेमस हुआ था। दिलचस्प बात ये हैं कि विधु विनोद चोपड़ा ने अनिल कपूर की फिल्म 'परिंदा 'और '1942 लव स्टोरी ' दोनों का निर्देशन किया है। हालांकि इस रोमांटिक गाने को रिलीज हुए 23 साल बीत चुके हैं लेकिन लोगों में इस गाने का क्रेज आज भी उतना ही है। 

पढ़ें- एयरपोर्ट पर 8 हजार रु की ड्रेस में दिखीं कैटरीना कैफ, यकीन ना हो तो पढ़ लें
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनिल कपूर
विधु विनोद चोपड़ा इस समय संजय दत्त की बायोपिक में काफी बिजी है। इस फिल्म में रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। ये फिल्म अगले साल मार्च में रिलीज होगी। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें