हर्षवर्धन कपूर अभिनव बिंद्रा की बायोपिक करने के लिए किसी भी प्रकार की कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा के जीवन पर बन रही फिल्म में उनके बचपन से लेकर अब तक के सफर को दर्शाया जाएगा। अपनी भूमिका को सही तरीके से निभाने के लिए हर्षवर्धन कपूर को वजन घटाना और बढ़ाना भी होगा ताकि वह छोटे और बाद में बड़े भी दिखाई दें।