सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने एक फैन पर गुस्सा कर रहे हैं। उसका फोन छीन रहे हैं। आखिर क्यों गुस्से में हैं बॉलीवुड के कूल कहे जाने वाले खिलाड़ी कुमार?
अक्षय कुमार अक्सर ही अपने फैंस के साथ दोस्ताना अंदाज में मिलते हैं। लेकिन हालिया वायरल वीडियो में वह गुस्से में दिख रहे हैं। लंदन में अपने एक फैन पर गुस्सा करते हुए पाए गए। यहां तक कि फैन का फोन छीनने की कोशिश तक अक्षय कुमार ने की। आखिर ऐसा क्यों कर रहे है, अक्षय? जानिए पूरा मामला।
विज्ञापन
2 of 5
फैन पर गुस्सा होते हुए अक्षय कुमार
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
लंदन में वॉक करते हुए स्पॉट
वायरल वीडियो में अक्षय कुमार लंदन में वॉक करते हुए नजर आए। वह अकेले वॉक कर रहे थे। इसी बीच एक फैन साइकिल चलाते हुए दूर से उनकी वीडियो रिकॉर्डिंग करता है। पहले तो अक्षय का ध्यान इस बात पर नहीं जाता है। मगर जैसे ही वह देखते हैं कि कोई उनकी वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा है तो वह गुस्से में मना करते हैं। थोड़ी देर बाद आगे बढ़कर उस फैन का फोन छीनने की कोशिश करते हैं। यही वीडियो पहले सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। मगर कहानी यहीं खत्म नहीं होती है।
विज्ञापन
3 of 5
अक्षय ने गुस्सा होने के बाद फैन संग क्लिक करवा ली फोटो
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
आखिर में फैन के साथ करवाया फोटो क्लिक
अक्षय की वायरल वीडियो रिकॉर्ड करने वाला फैन ही एक आगे की वीडियो शेयर करता है। जिसमें अक्षय कुमार ने उसके साथ फोटो क्लिक करवाई है। इसका मतलब है कि जिस फैन पर अक्षय नाराज हुए, उसी के साथ प्यार से फोटो भी क्लिक करवाते दिखे।
4 of 5
यूजर्स ने अक्षय की वायरल वीडियो पर दिए रिएक्शन
- फोटो : एक्स (ट्विटर)
यूजर्स ने दिए वीडियो पर रिएक्शन
अक्षय कुमार की गुस्से वाली वायरल वीडियो पर यूजर्स और उनके फैन ने भी रिएक्शन दिए हैं। एक यूजर लिखता है, ‘अक्षय को इतना गुस्से में कभी नहीं देखा है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘प्राइवेसी सबको चाहिए, अक्षय कुमार ने बिल्कुल सही किया।’ एक यूजर ने कमेंट किया, ‘पब्लिक फीगर है, पब्लिक प्रॉपर्टी नहीं है, सही किया अक्षय सर।’ इस तरह से अक्षय कुमार को कई यूजर्स ने सोशल मीडिया पर सपोर्ट किया।
इन फिल्मों में अब नजर आएंगे अक्षय कुमार
हाल ही में अक्षय कुमार फिल्म ‘हाउसफुल 5’ और ‘केसरी 2’ में नजर आए। वह ‘जॉली एलएलबी 3’ और ‘हेरा फेरी 3’ भी कर रहे हैं। इन फिल्मों के अलावा भी वह ‘भूत बंगला’ नाम की एक फिल्म भी कर रहे हैं।