फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अंग्रेजी मीडियम' के बाद लंबी छुट्टी पर रहेंगे इरफान, मुंबई के अस्पताल में अब भी चल रहा इलाज

Thu, 12 Mar 2020 07:55 AM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
Angrezi Medium - फोटो : amar ujala
निर्माता दिनेश विजन और निर्देशक होमी अदजानिया की इस शुक्रवार रिलीज हो रही फिल्म अंग्रेजी मीडियम इसके मुख्य कलाकार इरफान खान ने कैंसर के इलाज के दौरान ही पूरी कर दी। आमतौर पर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के दौरान कलाकार हों या क्रिकेटर अपने काम से दूर ही रहते हैं लेकिन ये इरफान खान के जीवट का ही परिणाम रहा कि उन्होंने ये फिल्म इलाज के दौरान पूरी की। 
विज्ञापन

2 of 5
Angrezi Medium - फोटो : social media
इन दिनों इरफान मुंबई के ही एक अस्पताल में अपना बाकी का इलाज करा रहे हैं और उनके निकटवर्ती सूत्रों की मानें तो अगली फिल्म अब वह पूरी तरह ठीक होने के बाद ही करने का फैसला कर चुके हैं। उनकी अगली फिल्म कब शुरू होगी, कुछ कहा नहीं जा सकता।
विज्ञापन

3 of 5
अंग्रेजी मीडियम - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
करीना कपूर, दीपक डोबरियाल और राधिका मदान फिल्म अंग्रेजी मीडियम के बाकी सितारे हैं। फिल्म के निर्माता व निर्देशक के अलावा इन सितारों में से सिर्फ दीपक और राधिका ही फिल्म की रिलीज से पहले मीडिया से बातें की। पूरे प्रचार में न तो करीना कपूर ने हिस्सा लिया और न ही इरफान खान ने। इस दौरान जो भी बयान या बातें इन दोनों की तरफ से सामने आईं वो सब ईमेल पर भेजे गए सवालों के जवाब हैं। 

4 of 5
angrezi medium - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
फिल्म की शूटिंग से जुड़े लोग बताते हैं कि शूटिंग के दौरान भी इरफान काफी बेचैन रहा करते थे और अपना शॉट देने के बाद तुरंत आकर अपनी कुर्सी पर आराम करने लगते थे। जबकि, इरफान को जो लोग करीब से जानते हैं, वे बताते हैं कि इरफान अपना शॉट खत्म होने के बाद आराम से बैठ जाने वाले कलाकारों में कतई नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Irrfan Khan shooting Angrezi Medium film - फोटो : twitter
फिल्म अंग्रेजी मीडियम को लेकर सिर्फ इरफान के प्रशंसक ही नहीं बल्कि आम हिंदी सिने दर्शक भी काफी उतावले हैं। इरफान की पिछली फिल्म कारवां 3 अगस्त 2018 को रिलीज हुई थी, तब से लोग इरफान को फिर से बड़े परदे पर देखने के लिए बेकरार हैं। फिल्म अंग्रेजी मीडियम के निर्देशक होमी अदजानिया इस बात की तारीफ करते हैं कि इरफान ने फिल्म अंग्रेजी मीडियम का शूट शुरू करने के बाद एक बार भी इसकी शूटिंग अपने स्वास्थ्य के चलते नहीं टाली। वह हर दिन पूरी तरह तैयार होकर सेट पर आते और अपना काम पूरी एकाग्रता के साथ खत्म करते।

श्रेया घोषाल का जन्मदिन और टीवी अभिनेत्री के बैंक खाते में हुआ फर्जीवाडा, पांच खबरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें